Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: उज्जैन के बाद आगर में लव जिहाद! इरफान ने रोहन बनकर हिंदू महिला से की शादी, इस्लाम नहीं कबूला तो तोड़ दी रीढ़ की हड्‌डी

MP CG Times / Fri, Sep 3, 2021

आगर। मध्य प्रदेश में लव जिहाद (Love jihad) के खिलाफ सख्त कानून के बाद भी नए मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है. ताजा मामला आगर जिले के सुसनेर (Susner) का है, जहां 3 साल पहले इरफान (Irfan) नामक युवक ने रोहन (Rohan) बनकर एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. आरोपी ने दिखावे के लिए हिंदू रीति-रिवाज से शादी भी रचा ली, लेकिन इरफान का असली चेहरा तब सामने आया, जब उसने शादी के बाद महिला से जबरन निकाह (Nikaah) किया और उसका नाम बदलकर आलिया बी (Alia B) रख दिया. आरोपी इरफान (Irfan) निकाह (Nikaah) के बाद युवती को लगातार इस्माल (Islam) कबूल करने के लिए प्रताड़ित (harassed) करता रहा. हालांकि दोनों को शादी के बाद एक बेटा और बेटी भी हुए. आरोपी ने जुल्म की सारी इंतहा पार करते हुए युवती को इस्माल (Islam) कबूल करने को लेकर इतना पीटा कि उसकी रीढ़ की हड्‌डी तक टूट गई. अब आलम ये है कि युवती बिना सहारे के अपने कदमों पर खड़ी भी नहीं हो सकती. युवती पर जुल्म की इंतहा होती रही और वो सहती रही, लेकिन जब मामले की भनक कुछ संगठनों को लगी तो वे थाने पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू कराई. इसके बाद युवती सुसनेर थाने एफआईआर (FIR) दर्ज कराने पहुंची. शुजालपुर की रहने वाली युवती ने सिलसिलेवार तरीके से लव जिहाद की पूरी बात बताई. महिला ने बताया कि वह कॉलेज में पढ़ाई के दौरान रोहन से मिली (इरफान ने ही अपना नाम बदलकर रोहन रख लिया था) और दोनों की बीच दोस्ती हुई, जिसके बाद दोनों ने शादी में रचा ली. हालांकि, ये शादी घर से भागकर की गई थी, क्योंकि घर वाले किसी भी कीमत पर शादी नहीं होने देते. महिला अपने साथ 2 लाख रुपए भी लेकर इरफान के साथ भागी थी. शादी के करीब दो साल बाद उन्हें एक बेटा और बेटी भी हुए. फरवरी, 2021 में इरफान ने महिला पर इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाया और कबूल भी करवा लिया. युवती के साथ मारपीट का मामला तब और गंभीर हो गया जब वो इरफान के साथ उसके घर सुसनेर आकर रहने लगी. यहां उसे इरफान और उसके परिवार की ओर से इस्लाम के मुताबिक रहने के लिए प्रताड़ित (harassed) किया जाने लगा. युवती के दिन की शुरूआत मारपीट के साथ होती थी, क्योंकि उसे पल-पल इस्लाम के हिसाब से चलने के लिए कहा जाता था. इरफान के बार-बार कहने के बाद भी युवती अपने-आप को पूरी तरह से इस्लाम के मुताबिक नहीं कर पा रही थी, फिर एक दिन इरफान ने गुस्से में आकर इतना पीटा की उसकी कमर की हड्डी टूट गई. अब हालत ये है कि युवती ठीक से खड़ी भी नहीं हो सकती है. इतना ही नहीं इरफान ने युवती के घर से बाहर निकले पर भी पाबंदी लगा दी थी, फिर 19 अगस्त के दिन मौका पाकर युवती अपने माता-पिता के यहां पहुंच गई. जहां उसने खुद पर गुजरी हर बात बयां की. जिसके बाद पीड़ित महिला और उसके परिजनों ने 24 अगस्त को सुसनेर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. सुसनेर टीआई राजीव उइके के मुताबिक, मामले में मारपीट और लव जिहाद का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन