Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

राजेंद्रग्राम में जोगी नाला के पास मिला नर कंकाल : ग्रामीणों ने देखे कुत्ते, पास जाने पर मिला हड्डियों का ढांचा, किसने किसको मारा ?

एमपी के अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरबसपुर के जोगी नाला के पास सोमवार को एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कुत्तों को किसी वस्तु को नोंचते हुए देखा, जिसके बाद पास जाकर जांच करने पर वहां मानव कंकाल पड़ा मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

जानकारी के अनुसार, गांव की एक महिला खेत की ओर जा रही थी, तभी उसकी नजर कुत्तों के झुंड पर पड़ी। संदेह होने पर पास जाकर देखने पर उसे हड्डियों का ढांचा दिखाई दिया। घबराई महिला ने इसकी सूचना सरपंच को दी, जिसके बाद राजेंद्रग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

महिला का कंकाल होने की आशंका

थाना प्रभारी पीसी कोल के अनुसार, कंकाल कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से जली हुई साड़ी और गजरा भी बरामद हुआ है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह किसी महिला का शव हो सकता है। हालांकि, कंकाल की हालत बेहद खराब होने के कारण लिंग की पुष्टि फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट्स खंगाल रही है। अब तक किसी भी व्यक्ति ने कंकाल की पहचान को लेकर दावा नहीं किया है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद खुलेगा राज

पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक लैब भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कब हुई और इसके पीछे कारण क्या था। फिलहाल पुलिस हत्या, दुर्घटना या आत्महत्या सभी एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन