Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

कमरे में बंद कर 4 लड़कियों ने नाबालिग को पीटा : जमीन पर पटका, डंडों से मारपीट की, नाबालिग से दरिंदगी का VIDEO वायरल

एमपी के इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार लड़कियों ने उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नाबालिग को कमरे में घेरकर पीटा जा रहा है। एक लड़की उसे जमीन पर पटककर घसीटती है और डंडे से वार करती है, जबकि दूसरी उसके बाल खींचकर मारपीट करती नजर आ रही है। तीसरी युवती पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करती रही।

कहासुनी के बाद रची गई साजिश

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग का आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसे बहाने से तुकोगंज इलाके के एक फ्लैट में बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद लड़कियों और एक युवक ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

अमरकंटक में जंगल की आग थाने तक पहुंची : 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

मारपीट के दौरान ही एक युवती ने वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तक मामला पहुंचा।

शिकायत नहीं, पुलिस ने समझाइश देकर छोड़ा

एमआईजी थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मीडिया के जरिए मिली। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, लेकिन पीड़िता की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई। ऐसे में समझाइश देकर छोड़ दिया गया है। शिकायत मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

CWC को शामिल करने की मांग

मामले में बाल कल्याण समिति (CWC) की पूर्व सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा कि यह नाबालिग से जुड़ा मामला है, इसलिए पुलिस को CWC को सूचना देकर प्रक्रिया में शामिल करना चाहिए था। उनके अनुसार, ऐसे मामलों में केवल समझाइश पर्याप्त नहीं, बल्कि बाल संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई जरूरी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन