Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर थप्पड़ मारे: युवकों ने गाली-गलौज की, बाल खींचकर सिर पत्थर से कुचलने की कोशिश

Madhya Pradesh Narsinghpur woman molested and beaten: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने उसके बाल खींचे। थप्पड़ मारे। उसका सिर पत्थर पर पटकने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी भाग निकला। घटना मंगलवार को गाडरवारा में हुई। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया। 35 वर्षीय पीड़िता एक ढाबे पर काम करती है। आरोपी ने वहीं घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि जिस ढाबे पर वह काम करती है, उसके पास रहने वाला लकी कोरी उस पर गंदी नजर रखता है। वह अक्सर उसका रास्ता रोकता है और अश्लील बातें करता है। साथ काम करने वाले लोगों ने उसे बचाया महिला ने बताया कि 24 सितंबर की दोपहर 3 बजे वह ढाबे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान लकी वहां आया। उसने उससे अनचाही बातचीत करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और बदसलूकी की। महिला ने उसे धक्का दिया तो वह गाली-गलौज करने लगा। उसने उसे थप्पड़ मारे और बाल खींचे। शोर सुनकर ढाबे पर काम करने वाले रामभरोसे और दुर्गेश नौरिया वहां पहुंचे। उन्होंने महिला को युवकों से बचाया। महिला ने मंगलवार शाम गाडरवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने ढाबे के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना की फुटेज भी सौंपी। इसमें आरोपी महिला को पीटता हुआ नजर आ रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस पार्टी भेजी गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में पुलिस पार्टी भेजी गई है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन