Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: शहडोल में महिला लोको पायलट ने की आत्महत्या: मुलाकातें प्यार में बदली, फिर प्रेमी निकला शादीशुदा, लवर स्टेशन मास्टर पर FIR दर्ज

Shahdol Female Loco Pilot Suicide Update: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में महिला लोको पायलट की आत्महत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। स्टेशन मास्टर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज किया गया है। दरअसल, स्टेशनों पर मुलाकातों का दौर कब प्यार में बदल गया, उसे पता ही नहीं चला। धीरे-धीरे रिश्ते की सच्चाई सामने आने लगी। धोखाधड़ी भी सामने आई। स्टेशन मास्टर से प्यार करने वाली महिला लोको पायलट को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह जिससे प्यार करती है वह पहले से ही शादीशुदा है। राज खुलने के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं। महिला को इतना प्रताड़ित किया गया कि आखिरकार उसने मौत को गले लगा लिया। किराए के मकान में रहती थी महिला मामला शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। किरण टॉकीज के पास किराए के मकान में रहने वाली शहडोल में पदस्थ महिला लोको पायलट आरती (33 वर्ष) की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद स्टेशन मास्टर आशाराम मीना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। मुलाकातें प्यार में बदल गईं मीना वर्तमान में रतलाम मंडल में स्टेशन मास्टर हैं। दोनों की मुलाकात शहडोल-कटनी रेलखंड के बीच यात्रा के दौरान हुई थी। फिर ये मुलाकातें प्यार में बदल गईं। शादीशुदा होने के बावजूद प्रेमी स्टेशन मास्टर ने झूठ बोला। महिला लोको पायलट को अपने जाल में फंसाया। इस राज के खुलने के बाद दोनों के बीच दरार आ गई। दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई और फिर प्रताड़ना से तंग आकर आहत प्रेमिका ने मौत को गले लगा लिया। घर में फांसी पर लटका मिला था शव चार दिन पहले आरती के घर का दरवाजा बंद था। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब आरती ने दरवाजा नहीं खोला तो लोगों ने मामले की जानकारी कोतवाली थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जब उन्होंने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो उनका शव लटका हुआ था। परिवार ने आत्महत्या के लिए रतलाम में पदस्थ स्टेशन मास्टर आशाराम मीना को जिम्मेदार ठहराया था। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन