Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

शहडोल में नाबालिग से दोस्ती, फिर रेप : स्कूल में हुई जान-पहचान, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, सेक्स करने करता था मजबूर

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक युवक ने नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ रेप किया। फिर उसने अश्लील वीडियो बनाए और लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करता रहा। हालांकि, पीड़िता की शिकायत पर शहडोल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जिले के जयसिंहनगर थाना इलाके का रहने वाला आरोपी अनुराग गुप्ता, पीड़िता के ही स्कूल में पढ़ता था। इसी दौरान उसकी नाबालिग स्टूडेंट से जान-पहचान हुई, जो बाद में दोस्ती में बदल गई। आरोपी ने इस दोस्ती का फायदा उठाया और नाबालिग के साथ कई बार रेप किया।

आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करता

आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करता रहा, उसे हर हफ्ते या पंद्रह दिन में जयसिंहनगर बुलाता और उसके साथ सेक्स करने के लिए मजबूर करता।

5 दिसंबर को आरोपी पीड़िता के घर गया और वापस न आने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। फिर, 9 दिसंबर की रात को पीड़िता, जो आरोपी से डरकर उसे बुलाने उसके घर गई, तो आरोपी ने उसके साथ फिर से ज़बरदस्ती रेप किया।

इस घटना से सदमे में आई नाबालिग ने अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। 10 दिसंबर को पीड़िता अपने माता-पिता और जीजा के साथ शहडोल महिला थाने गई, जहाँ उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए एक लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि एक युवक नाबालिग को स्कूल में पढ़ते समय ब्लैकमेल कर रहा था, उसका अश्लील वीडियो बना रहा था और यौन दुराचार कर रहा था।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन