Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

शहडोल में लापता युवक का शव 8 दिन बाद कुएं में मिला : पत्नी बोली- पति का शव कुएं में सड़ता रहा, पुलिस कहती रही- लड़की लेकर भाग गया

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के पकरिया गांव में एक महिला का दर्द भरा आरोप सामने आया है। 22 जनवरी को 31 वर्षीय शिवपाल भारिया का शव गांव से करीब 800 मीटर दूर एक कुएं में मिला। शिवपाल 14 जनवरी से लापता था। उसकी पत्नी श्रद्धा भारिया का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते खोजबीन नहीं की और उल्टा उसके पति को ही गलत ठहराती रही।

परिजनों के अनुसार शिवपाल 14 जनवरी की रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन 15 जनवरी को केशवाही चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिवार का कहना है कि यदि पुलिस गंभीरता दिखाती तो शायद शिवपाल की जान बच सकती थी।

पत्नी का आरोप- पुलिस ने गुमराह किया

शिवपाल की पत्नी श्रद्धा भारिया ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उनके घर आकर कहते थे कि उनका पति किसी लड़की के साथ भाग गया है और ऐश कर रहा है। उन्होंने पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना और लापरवाही का आरोप लगाया। पति की तस्वीर देखकर श्रद्धा बेसुध होकर गिर पड़ीं और हत्या की आशंका जताती रहीं।

कियोस्क सेंटर में करता था काम

शिवपाल गांव में स्थित एक कियोस्क सेंटर में काम करता था, जो सीताशरण शर्मा का बताया जा रहा है। 14 जनवरी की शाम वह घर आया था, लेकिन खाना खाए बिना बस्ती की ओर जाने की बात कहकर निकल गया था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया।

हार्डवेयर दुकान के पास मिला मोबाइल

लापता होने के अगले दिन शिवपाल का मोबाइल गांव की सिया हार्डवेयर दुकान के पास मिला, जिसे दुकान संचालक ने परिजनों को सौंपा। शव मिलने के बाद परिजनों ने हार्डवेयर संचालक पर भी संदेह जताया है।

मां बोली- बेटे की हत्या हुई, पुलिस बचा रही दोषियों को

शिवपाल की मां दमयंती भारिया ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कियोस्क सेंटर में काम करना बेटे के लिए भारी पड़ गया। उन्होंने पुलिस पर हार्डवेयर संचालक और एक महिला को बचाने का आरोप भी लगाया।

एक महिला से 50 से ज्यादा बार हुई थी बात

पुलिस जांच में सामने आया कि शिवपाल की कॉल डिटेल में एक महिला से 50 से ज्यादा बार बातचीत हुई थी। महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया, हालांकि उसने घटना से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।

पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। समझाइश के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया। अगले दिन भी परिजनों ने शव रखकर धरना दिया, जिसके बाद प्रशासन के आश्वासन पर अंतिम संस्कार किया गया।

एसडीओपी बोले- हर एंगल से जांच जारी

धनपुरी एसडीओपी विकास पाण्डेय ने बताया कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है और संदिग्ध महिला व हार्डवेयर संचालक से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन