Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

हाइवे पर 7 गाड़ियां आपस में टकराए : ट्रक-टैंकर कारों पर चढ़े, दो किलोमीटर लंबी ढलान बनी हादसे की वजह

एमपी के इंदौर जिले के महू क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। मानपुर भेरू घाट पर ट्रक, गैस टैंकर, कार और पिकअप समेत कुल 7 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद मुंबई–आगरा नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां करीब दो किलोमीटर लंबी ढलान है। ढलान से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे आयशर वाहन में जा घुसा।

एक के बाद एक वाहनों में टक्कर

आयशर वाहन को टक्कर लगते ही वह आगे चल रही कार से भिड़ गया। इसके बाद एक और कार और पिकअप वाहन भी चपेट में आ गए। इसी दौरान ट्रक और गैस टैंकर कारों पर चढ़ गए, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

हाईवे पर लंबा जाम, यातायात ठप

हादसे के बाद मुंबई–आगरा नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं और घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।

राहत की बात: कोई जनहानि नहीं

मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि हादसा गंभीर था, लेकिन राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सभी लोग सुरक्षित हैं।

ट्रक ड्राइवर ने बताया ब्रेक फेल होने का कारण

इंदौर से हैदराबाद जा रहे ट्रक ड्राइवर मोहम्मद आरिफ ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। एक साइड ट्रैफिक जाम और कारों में बच्चे सवार थे, इसलिए उसने दूसरी ओर ट्रक मोड़ा, जहां ट्रेलर से टक्कर हो गई।

जाम में खड़ी कारों को लगी टक्कर

राजस्थान निवासी कार चालक रघुवीर ने बताया कि दो लाइन में जाम लगा हुआ था। तभी सेकंड लाइन से एक लोडेड ट्रक आया और पिकअप को टक्कर मार दी। पिकअप पलटकर उनकी कार पर आ गिरी। कार में दो लोग सवार थे, दोनों सुरक्षित हैं।

एयरबैग खुलने से टली बड़ी अनहोनी

एक अन्य कार सवार जयदीप ने बताया कि वह उज्जैन से त्र्यंबकेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे। जाम के कारण उन्होंने सर्विस लेन में कार रोकी थी। कुछ ही मिनटों बाद पीछे से टक्कर लगी और कई वाहन चपेट में आ गए। उनकी कार में 8 लोग, जिनमें 4 बच्चे थे, सवार थे। एयरबैग खुलने से सभी सुरक्षित बच गए।

वाहनों को भारी नुकसान

हादसे में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पाइप लोड ट्रॉले का केबिन पूरी तरह चिपक गया, जबकि कुछ कारें बुरी तरह दब गईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन