Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

मुंह में कपड़ा ठूंसा, तलवार दिखाकर 40 लाख की डकैती : महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में हथियारबंद बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालिका को नाबालिग बेटे के सामने बंधक बना लिया। गर्दन पर तलवार, गड़ासा और रिवॉल्वर टिकाकर 40 लाख रुपए की डकैती की। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि चिल्ला न सके। वारदात गुरुवार देर रात तिलया गांव की है।

पीड़ित बेबी साहू (38) के मुताबिक, वह नाबालिग बेटे के साथ घर पर थीं। पति अनिल कुमार साहू किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर और मेडिकल स्टोर एक ही परिसर में हैं। रात करीब 11 बजे बाइक से दो युवक दवाई लेने के बहाने घर पहुंचे।

दवाई लेने के बहाने आए, फिर साथियों को बुलाया

महिला के अनुसार, दवाई लेने के बाद 5 और बदमाश आए, जिनके हाथों में हथियार थे। बदमाशों के पास कट्टा, रिवॉल्वर, गड़ासा और तलवार जैसे हथियार थे। हथियारों का डर दिखाकर उन्होंने महिला को काबू में कर लिया।

करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा

बेबी साहू का दावा है कि बदमाशों ने उन्हें रात करीब 11 बजे से 1 बजे तक करीब दो घंटे बंधक बनाए रखा। इस दौरान उनका नाबालिग बेटा भी घर में मौजूद था। बदमाशों ने घर और मेडिकल स्टोर की तलाशी ली। सामान खंगाला और जेवरात, नकदी समेत मेडिकल स्टोर का सामान अपने कब्जे में ले लिया।

डायल-112 के जरिए पुलिस को सूचना दी

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाश घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी के अलावा मेडिकल स्टोर का सामान भी ले गए। उन्होंने करीब 40 लाख रुपए की संपत्ति ले जाने का दावा किया। घटना के बाद डायल-112 के जरिए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

इस दौरान एसडीओपी मऊगंज सचि पाठक और थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने घर और मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया

थाना प्रभारी राजेश पटेल के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में कुछ लोगों के घर में घुसकर महिला को बंधक बनाने और सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामग्री ले जाने की बात कही गई है।

पुलिस अब बदमाशों की संख्या, पहचान, उनके आने-जाने के रास्ते और वारदात में इस्तेमाल हथियारों समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।

एसडीओपी बोलीं- जांच के बाद होगी कार्रवाई

मऊगंज एसडीओपी सचि पाठक ने बताया कि घटना को लेकर सूचना प्राप्त हुई है। जांच के दौरान सूचना के कुछ पहलू संदिग्ध प्रतीत हुए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल घटना की पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन