Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

6 मौतों से शहडोल में मातम : मां ने 3 बेटियों को पिलाया जहर, फिर खुद भी किया पिया, कुएं में डूबे चाचा-भतीजे

एमपी के शहडोल जिले के अंतिम छोर पर स्थित पपौंध थाना क्षेत्र में शनिवार को कुछ घंटों के भीतर हुई दो दर्दनाक घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एक घटना में मां और उसकी तीन मासूम बेटियों की कीटनाशक सेवन से मौत हो गई।

जबकि दूसरी घटना में खेलते समय कुएं में गिरने से चार वर्षीय चाचा-भतीजे की जान चली गई। दोनों घटनाओं में कुल 6 लोगों की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

मां और तीन बेटियों की मौत

पुलिस के मुताबिक हिरवार गांव निवासी अनिता सिंह (32) अपनी तीन बेटियों रितिका सिंह (7), कृष्णकुमारी सिंह (4) और अर्पिता सिंह (2) के साथ घर में रहती थी। उसका पति वाहन चालक है और काम के सिलसिले में दूसरे जिले गया हुआ था।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम अनिता ने पहले अपनी तीनों बेटियों को कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा पिलाई और बाद में स्वयं भी उसका सेवन कर लिया।

बच्ची ने पड़ोसियों को दी जानकारी

घटना के कुछ देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसी दौरान एक बच्ची किसी तरह घर से बाहर निकलकर पड़ोसियों तक पहुंची और बताया कि उसकी मां ने उसे और उसकी बहनों को जहर पिलाया है तथा खुद भी खा लिया है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम

पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई।

फिलहाल यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खेलते-खेलते कुएं में गिरे चाचा-भतीजे

इसी थाना क्षेत्र के बरा बघेलहा गांव में दूसरी दुखद घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार किशन कोल (4) और उसका चार वर्षीय भतीजा सत्यम कोल घर के पास स्थित कुएं के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों अचानक कुएं में गिर गए।

ग्रामीणों ने निकाला, लेकिन नहीं बची जान

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक ही दिन में दो घटनाओं से दहला इलाका

पपौंध थाना क्षेत्र में एक ही दिन में हुई इन दो दर्दनाक घटनाओं ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। चार मासूम बच्चियों समेत कुल छह लोगों की मौत से हिरवार और बरा बघेलहा गांवों में मातम का माहौल है।

पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है और मौतों के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन