Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: पति-पत्नी जिंदा जले, हड्डियां और राख मिली: आग में घर का पूरा सामान जला, शवों को गठरी में बांधकर ले जाना पड़ा

MP Bhopal Husband and wife burnt alive bones and ashes found: मध्यप्रदेश के भोपाल में एक घर में लगी आग में पति-पत्नी जिंदा जल गए। बिस्तर पर दोनों की हड्डियां और राख मिली। आग में घर का पूरा सामान जल गया। पुलिस को शवों को गठरी में बांधकर ले जाना पड़ा। घटना मिसरोद थाना क्षेत्र के जाटखेड़ी में बुधवार-गुरुवार की रात की है। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने कमरे से धुआं उठते देखा तो मामला सामने आया। दंपती के शव बिस्तर पर जले हुए मिले। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मृतकों की पहचान सतीश बिराड़े (26) और आम्रपाली (24) के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि दंपती ने आग लगाकर आत्महत्या की होगी। हालांकि, पुलिस का यह भी मानना ​​है कि दुर्घटनावश आग लगने से यह घटना हुई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार की पिपलानी में फूलों की दुकान है सतीश के माता-पिता, भाई-बहन और परिवार के अन्य सदस्य पिपलानी इलाके में फूल बेचते हैं। सतीश की शादी करीब तीन साल पहले महाराष्ट्र निवासी आम्रपाली से हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। सतीश और उसके परिवार के लोग पास ही नई कॉलोनी में रहते हैं। शादी के बाद सतीश ने अपने माता-पिता के घर के पास ही एक कमरे का मकान बनवाया था। सतीश इसी मकान में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पड़ोसियों ने सतीश के कमरे से धुआं निकलता देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर वे अंदर गए तो सतीश और आम्रपाली के शव बिस्तर पर बुरी तरह जले पड़े थे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मनीषराज सिंह भदौरिया और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घरेलू सामान भी जलकर राख पुलिस ने बताया कि आग में घर में रखा फ्रिज, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जिस सिंगल बेड (बॉक्सनुमा दीवान) पर सतीश और आम्रपाली सो रहे थे, उसकी प्लाईवुड भी पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्लाईवुड जलने से दंपती के शव दीवान के बॉक्स में रखे बर्तनों पर गिर गए। शव सोती हुई हालत में मिले। सेक्स से इनकार करने पर हत्या, प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला: पति को पत्नी के चरित्र पर था शक, साड़ी से गला घोंटकर मार डाला तीन साल पहले हुई थी शादी सतीश और आम्रपाली की शादी को करीब तीन साल हो चुके थे, लेकिन उनके कोई संतान नहीं थी। इन दिनों सतीश की अपने माता-पिता से अनबन चल रही थी। इसके चलते कुछ दिनों से उनका बोलचाल बंद था। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात जब आगजनी की घटना हुई तो पड़ोस में रहने वाले माता-पिता को भी इसकी भनक नहीं लगी। पुलिस ने कहा- शवों को गठरी में भरकर ले जाना पड़ा पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के शव बेहद बुरी हालत में जले हुए मिले हैं। शरीर से मांस पूरी तरह गायब हो चुका है, सिर्फ हड्डियां और राख बची है। दोनों को कपड़ों की दो गठरी में बांधकर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बिस्तर के पास ऐसी कौन सी वस्तु थी, जिससे आग फैल गई। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन