Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

बहू ने ससुराल में काटा बवाल : सास-ससुर से मारपीट की, फिर दहेज की बाइक बांधकर ले गई, शादी के 10 महीने बाद बिगड़े हालात

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक अजीबो-गरीब और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की पत्नी अपने पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ ससुराल पहुंची और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने सास-ससुर से मारपीट की और शादी में दहेज के तौर पर दी गई मोटरसाइकिल को जबरन अपने साथ ले गई। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नए चंद्रपुरा इलाके का है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, रोशनी कुशवाहा की शादी लक्ष्मण कुशवाहा से 4 मार्च 2024 को हुई थी। शादी के बाद दोनों का दांपत्य जीवन करीब 10 महीने तक सामान्य रहा। लेकिन 27 दिसंबर 2024 को रोशनी का अपने सास-ससुर से विवाद हो गया, जिसके बाद वह अपने पिता किशनलाल कुशवाहा के साथ मायके चली गई।

10 महीने बाद फिर ससुराल में बवाल

करीब 10 महीने बाद 2 जनवरी 2026 को रोशनी अपने पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल पर ससुराल पहुंची। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उसने सास-ससुर के साथ मारपीट की। इसके बाद दहेज में दी गई मोटरसाइकिल को बिना चाबी दूसरी बाइक पर लादकर रस्सी से बांधा और अपने साथ ले गई।

वीडियो हुआ वायरल

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मायके पक्ष के लोग दूसरी बाइक लेकर आए थे। दहेज की मोटरसाइकिल को दूसरी बाइक की सीट पर जमाकर रस्सी से बांधा गया और फिर उसे लेकर वहां से निकल गए।

पति ने जताया जान का खतरा

पीड़ित पति लक्ष्मण कुशवाहा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसे पत्नी और ससुराल पक्ष से जान का खतरा है। लक्ष्मण ने बताया कि वह पत्नी के साथ रहना चाहता है, लेकिन ससुराल के लगातार हस्तक्षेप के चलते उनके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता चला गया।

पुलिस कर रही जांच

सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वीडियो और शिकायत के आधार पर तथ्यों की पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन