Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: MLA पुत्र और जिपं अध्यक्ष के बीच टसन! कार को रास्ता नहीं देने पर विवाद, धमकी और गालियों की बौछार, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराई FIR

गणेश मरावी,डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में पूर्व मंत्री व वर्तमान कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम के बेटे नम: शिवाय और जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पहले विधायक के बेटे ने एफआईआर दर्ज कराया था. अब रुदेश परस्ते ने गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नम: शिवाय समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है. दरअसल बीते दिनों बजाग थाना क्षेत्र में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता स्थल में कार को रास्ता नहीं देने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस घटना को लेकर पहले विधायक के बेटे नम: शिवाय ने जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था. कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम के बेटे नम: शिवाय और जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते के बीच कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम स्थल में गाड़ी को रास्ता नहीं देने को लेकर यह विवाद है. आरोप है कि डिंडोरी में तू रहता है, तेरे को देख लूंगा. किसी दिन अकेले में मिला तो जान से खत्म कर दूंगा की धमकी दी गई. इस मामले की पूरी घटना क्रम की शिकायत विधायक के बेटे ने बजाग थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ धारा 341, 294, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. MLA के बेटे और जिपं अध्यक्ष के बीच तू-तू मैं-मैं VIDEO: ‘तेरे को देख लूंगा, किसी दिन अकेले मिला तो जान से खत्म कर दूंगा की धमकी’, FIR दर्ज अब जिला पंचायत अध्यक्ष ने विधायक पुत्र समेत दो लोगों के खिलाफ गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और अन्य आरोप लगाते हुए बजाग थाने में शिकायत किया है. आरोप है कि पहले स्कार्पियो को हटाने से किया मना, फिर गालियां दी. मन नहीं भरा तो भीड़ में खड़े होकर गंदी-गंदी गालियां दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर विधायक के पुत्र समेत दो लोगों के खिलाफ धारा 341, 294, 506, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन