Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: मिनी बस के ट्रक के टकराने से 4 लोगों की मौत: सगाई समारोह से लौट रहा था ज्वैलर्स परिवार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा

MP Indore mini bus truck accident 4 people died: सगाई समारोह से लौट रही एक मिनी बस (ट्रैवलर) आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो सगे जौहरी भाइयों, उनकी मां और बहनोई (बहन के पति) की मौत हो गई। परिवार के 10 अन्य सदस्य घायल हैं। इनमें से 7 की हालत गंभीर है। हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोटा (ग्रामीण) के दीगोद उपखंड क्षेत्र में हुआ।

रात 9 बजे इंदौर से रवाना

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया - शनिवार को करौली के सीताबाड़ी इलाके में रहने वाला एक जौहरी परिवार इंदौर (मध्य प्रदेश) गया था। इंदौर में लड़के की सगाई-गोद भराई की रस्म थी। शनिवार को ही रात 9 बजे परिवार के सभी सदस्य मिनी बस से करौली के लिए रवाना हुए।

मिनी बस तेज गति से चल रही थी

हादसा रविवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चंबल पुल (बूढ़ादीत गांव) पर हुआ। हादसे को देखकर लग रहा है कि मिनी बस की गति बहुत तेज़ थी। आशंका है कि मिनी बस के चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

मिनी बस में सवार सुरेश सोनी (45), ब्रजेश सोनी (45), गीता सोनी (63) और अनिल सोनी (48) की मौत हो गई। अनिल और ब्रजेश सगे भाई थे। उनकी माँ गीता थीं। सुरेश गीता के दामाद थे। अनिल और ब्रजेश जौहरी थे। सुरेश सरकारी शिक्षक थे। वह भरतपुर में तैनात थे।

तीन लोगों की मौके पर ही मौत

सोनी परिवार के 14 लोग अनिल के बेटे रानू की सगाई में गए थे। रानू बेंगलुरु में इंजीनियर हैं। 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की एमबीएस अस्पताल (कोटा) में इलाज के दौरान मौत हो गई।

तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई

सूचना मिलने पर बूढ़ादीत पुलिस मौके पर पहुँची। अनिल के भतीजे संजय ने बताया - परिवार के सदस्य सानिया, ममता, संजू, छोटू समेत 7 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 4 को निजी अस्पताल ले जाया गया है। 3 का एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीन सदस्यों को मामूली चोटें आईं थीं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन