Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: युवक ने ASI का कॉलर पकड़ा: कहा- 'दो मिनट रुको, वर्दी उतरवा दूंगा'; पुलिस ने वीडियो के साथ दर्ज किया केस

MP Jabalpur youth caught ASI collar: एमपी के जबलपुर में पिता पर हेलमेट न पहनने पर चालान कटा तो बेटा सड़क पर पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने लगा। पहले तो उसने बहस की, फिर एएसआई का कॉलर पकड़ लिया और वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी। यह पूरी घटना गुरुवार रात धनवंतरी नगर चौक पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में युवक एएसआई से कहता है, 'नौकर हो, नौकर जैसे ही रहो। शर्म आनी चाहिए तुझे, मेरे बाप की गाड़ी रोक रहा है। जवाब में पुलिसकर्मी शांत रहते हुए बोलता है, 'हां, हम नौकर हैं और अपनी नौकरी कर रहे हैं।' पुलिस ने युवक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और बदसलूकी करने का मामला दर्ज किया है। हालांकि विवाद के तुरंत बाद युवक मौके से फरार हो गया। कॉलर पकड़कर धमकाया गुरुवार शाम को ट्रैफिक पुलिस की टीम अंधमुक बाईपास पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एएसआई शिवचरण दुबे और अन्य जवान मौजूद थे। इस दौरान एक बाइक (एमपी 20 जेएएच 3385) को रोका गया, जिसे केसरी सागर सेन चला रहा था। वह बिना हेलमेट और लाइसेंस के था। पुलिस ने चालान बनाकर लाइसेंस मांगा। इस पर केसरी ने अपने बेटे अंकित को मौके पर बुलाया। अंकित मौके पर पहुंचा और गाड़ी रोकने का कारण पूछने लगा। जब पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह बिना हेलमेट और लाइसेंस के है, तो अंकित भड़क गया। कुछ ही देर में उसने पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया और धमकी देने लगा कि, "मैं तेरी वर्दी उतरवा दूंगा।" वीडियो बनने पर वह और भड़क गया जब एएसआई ने युवक की हरकतों का वीडियो बनाना शुरू किया, तो वह और उग्र हो गया। कैमरे के सामने ही पुलिसकर्मी से तू-तड़ाक करने लगा। वीडियो में वह कहता दिख रहा है, "मेरे बाप से इज्जत से बात करना, वरना अच्छा नहीं होगा।" पुलिसकर्मियों ने दर्ज कराई शिकायत धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दी है। युवक की पहचान शाहपुरा थाने के गांव सूखा निवासी अंकित के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मी से अभद्रता करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल युवक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन