Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबीं 3 बहनें, मौत: MP में सड़क निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा, फिसलकर गिरी, ठेकेदार पर केस दर्ज

MP Satna 3 sisters drowned in pit while playing death: एमपी के सतना में सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से तीन बहनों की मौत हो गई। लड़कियां फिसलकर पानी में गिर गईं। जब तक ग्रामीण उन्हें बचा पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने ठेकेदार मान सिंह तोमर के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। घटना शनिवार दोपहर जसो थाना क्षेत्र के रिछुल गांव की है। यहां एक महीने पहले सड़क निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया था। राजकुमार चौरसिया की बेटियां तान्या (8) और 5 साल की जुड़वा बहनें जाह्नवी और गौरी घर के पास खेल रही थीं। खेलते-खेलते वे गड्ढे में पहुंच गईं, जो पूरी तरह बारिश के पानी से भर गया था। ग्रामीणों ने कहा- दोषियों को सजा मिलनी चाहिए एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये मौतें प्रशासन की लापरवाही और ठेकेदार की गैरजिम्मेदारी का नतीजा हैं। यह गड्ढा तीन महीने पहले ठेकेदार मान सिंह तोमर ने निर्माणाधीन नागौद-सलेहा बायपास के लिए खोदा था। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने गड्ढा खोदकर ऐसे ही छोड़ दिया, न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया और न ही उसके आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम किए गए। सरपंच संध्या उपाध्याय ने कहा कि ठेकेदार ने मिट्टी खोदने के लिए पंचायत से कोई अनुमति नहीं ली। वहीं, ठेकेदार का कहना है कि उसे शासन से अनुमति मिली है। आम तोड़ने गई थीं तीनों बहनें परिजनों ने बताया कि राजकुमार चौरसिया की बड़ी बेटी दो जुड़वां बेटियों के साथ तालाब पर आम तोड़ने गई थी। अवैध खनन के कारण तालाब के पास गड्ढा हो गया है, जिसमें काफी पानी भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि आम तोड़ते समय एक लड़की गड्ढे में गिर गई। उसे बचाने के लिए दो और बहनें गड्ढे में उतर गईं, लेकिन तीनों डूब गईं। परिजन ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग पर अड़े तीनों लड़कियों की मौत से गुस्साए परिजन और ग्रामीण ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे शवों को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने देंगे। मौके पर एसडीएम जितेंद्र वर्मा, एडिशनल एसपी, टीआई, तहसीलदार मौजूद हैं। वे ग्रामीणों को समझा रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगा। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन