Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

MP में चलती बाइक में ब्लास्ट : युवक के पैरों के चीथड़े उड़े, मौके पर ही मौत, बाइक भी जलकर खाक

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इछावर–आष्टा रोड पर रामनगर गांव के पास चलती बाइक में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। ब्लास्ट इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

मृतक की पहचान जमली निवासी सुखराम बरेला (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुखराम कुओं में ब्लास्टिंग का काम करता था। रविवार सुबह वह अपनी बाइक (MP 37 MN 4489) से भारी मात्रा में डेटोनेटर लेकर रामनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रामनगर में गिट्टी मशीन के पास पहुंचते ही बाइक में अचानक विस्फोट हो गया।

फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया

विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। इछावर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई।

बाइक में डेटोनेटर होने की आशंका

शुरुआती जांच में बाइक में डेटोनेटर होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विस्फोटक की पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

शरीर कमर के नीचे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त

एसडीओपी रोशन जैन के अनुसार, विस्फोट सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच हुआ। धमाके में युवक का शरीर कमर के नीचे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास किसी अन्य संदिग्ध या संवेदनशील वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस अवैध विस्फोटक सामग्री के परिवहन और उपयोग को लेकर गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन