Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: छत्तीसगढ़ जेल में फिर एक कैदी की मौत: सेंट्रल जेल में महिला ने जड़े थप्पड़, ​​​​​​​पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की

Prisoner dies in Durg Central Jail: छत्तीसगढ़ के दुर्ग सेंट्रल जेल में गांजा तस्करी के मामले में बंद कैदी की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शनिवार को अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पीएम हाउस का दरवाजा तोड़ दिया। आरक्षक ने रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की की।

Prisoner dies in Durg Central Jail: गृहमंत्री विजय शर्मा भी आज दुर्ग सेंट्रल जेल पहुंचे और जेल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जेल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि सुंदरजीत 26 अक्टूबर 2023 से जेल में बंद था। वहीं, वर्ष 2022 और 2023 में प्रदेश की अलग-अलग जेलों में करीब 147 कैदियों की मौत हो चुकी है। जेल में अचानक कैदी की तबीयत बिगड़ी पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि उन्हें दुर्ग सेंट्रल जेल से सुपेला उदियापारा निवासी कैदी सुंदरजीत जाल (26) की मौत की सूचना मिली थी। शुक्रवार की सुबह 6:15 बजे वह अपने बिस्तर से उठा और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसलिए जेएमएफसी विवेक नेताम के नेतृत्व में एक टीम इस मौत की जांच करेगी। परिजनों ने किया हंगामा जब परिजनों को पता चला कि सुंदरजीत की जेल के अंदर मौत हो गई है, तो उन्होंने हंगामा कर दिया। शनिवार दोपहर 100 से ज्यादा परिजन और उनके साथी दुर्ग मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने मोर्चरी का दरवाजा तोड़ दिया और सीधे अंदर घुस गए। उन्होंने फ्रीजर में रखे शव को बाहर निकाला और देखा तो भड़क गए। आरक्षक के साथ धक्का-मुक्की परिजनों ने जेल और पुलिस प्रबंधन पर आरोप लगाया कि सुंदरजीत की बेरहमी से पिटाई की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान जब एक आरक्षक उसे मोर्चरी से बाहर निकालने आया, तो लोगों ने उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। एक वृद्ध महिला ने कांस्टेबल को पीटना शुरू कर दिया, तब कांस्टेबल वहां से चला गया। मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है Prisoner dies in Durg Central Jail: कहा जा रहा है कि सुंदरजीत की मौत बीमारी के कारण हुई है। जेल प्रशासन ने उसकी बैरक की सीसीटीवी फुटेज भी चेक की। फुटेज में सुंदरजीत सुबह 6:15 बजे लॉकर खुलने के बाद उठा। वह बाहर आया और फिर अपने बिस्तर की ओर जाने लगा। तभी अचानक वह बेहोश हो गया। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन