Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

शहडोल में व्यापारी की गोली मारकर हत्या : नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी

शहडोल (मध्य प्रदेश)। प्रदेश के शहडोल जिले अंतर्गत अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर में सोमवार देर रात सनसनीखेज हत्याकांड से दहशत फैल गई। यहां एक चिकन शॉप संचालक रज्जन कहार (32 वर्ष) की नकाबपोश पल्सर सवार बदमाश ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना के वक्त रज्जन अपनी दुकान के पास ही खड़ा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक से अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

'हो गया इतना ही'... सुनते ही सीने में दाग दीं 2 गोलियां

दुकान पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारी ने बताया कि देर रात पल्सर मोटरसाइकिल से आए एक नकाबपोश बदमाश ने पहले खौफ फैलाने की नीयत से हवाई फायरिंग की।

जब दुकान संचालक रज्जन कहार ने इसका विरोध किया और कहा— "हो गया इतना ही, अब जाओ...", तो सनकी हमलावर भड़क उठा। उसने सीधे पिस्तौल तानकर रज्जन के सीने में गोली मार दी। वहां मौजूद लोगों ने जब हमलावर को दबोचने की कोशिश की, तो उसने तुरंत दूसरी गोली भी रज्जन के सीने में दाग दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें

दो गोलियां लगने के बाद रज्जन कहार लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोग और कर्मचारी उसे तत्काल इलाज के लिए अनूपपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अमलाई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य (Evidence) जुटाए हैं और आसपास की दुकानों व सड़कों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

पुरानी रंजिश और नशे के एंगल पर जांच, जिलेभर में नाकाबंदी

वारदात के बाद पुलिस ने जिले की सभी सीमाओं पर कड़ा पहरा बिठाते हुए नाकाबंदी कर दी है। संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।

क्या बोली पुलिस ?

शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या नशे से जुड़े विवाद से संबंधित प्रतीत हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि आरोपी स्थानीय ही हो सकता है, जिसकी पहचान जल्द कर ली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बीते महीने भी रामपुर क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई थी। एक ही इलाके में बार-बार हो रही गोलीबारी से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन