Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

शहडोल में लड़की को लेकर भिड़े 2 युवक : कपड़े उतारकर एक-दूसरे पर टूट पड़े, भीड़ बनी तमाशबीन, कलेक्ट्रेट के सामने सरेआम हंगामा

एमपी के शहडोल के सबसे व्यस्त जय स्तंभ चौक पर सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह चौराहा जिला संयुक्त कार्यालय (कलेक्ट्रेट) के ठीक सामने स्थित है, जिसे शहर के सबसे सुरक्षित इलाकों में गिना जाता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवकों के बीच विवाद कथित तौर पर एक युवती को लेकर हुआ। पहले कहासुनी हुई, फिर बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया।

कपड़े उतारकर भिड़े युवक, भीड़ बनी तमाशबीन

स्थिति उस समय और शर्मनाक हो गई, जब दोनों युवक अपने कपड़े उतारकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। कई मिनट तक तेज बहसबाजी, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की चलती रही। मौके पर मौजूद लोग रोकने के बजाय वीडियो बनाते रहे, जबकि कुछ लोग तमाशबीन बने रहे।

अति-व्यस्त चौक पर पुलिस पूरी तरह गायब

हैरानी की बात यह रही कि जय स्तंभ चौक जैसे अत्यधिक व्यस्त और संवेदनशील इलाके में न तो यातायात पुलिस, न ही कोतवाली या सोहागपुर थाना पुलिस का कोई जवान मौके पर मौजूद था। पुलिस की गैरमौजूदगी में झगड़ा लंबा खिंचता चला गया।

मारपीट से बाधित हुआ यातायात

युवकों की सरेआम लड़ाई के कारण कई मिनट तक यातायात भी प्रभावित रहा। चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुराने विवाद से जुड़ा मामला

सूत्रों के मुताबिक, दोनों युवक एक ही युवती से बातचीत और नजदीकी को लेकर पहले से विवाद में थे। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा कई दिनों से चला आ रहा था, जो सोमवार को आमना-सामना होने पर फिर भड़क उठा और सार्वजनिक मारपीट में बदल गया।

व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पुलिस गश्त की कमी के कारण चौक पर असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो वायरल, पुलिस पर हो रही आलोचना

इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पुलिस की अनुपस्थिति और लापरवाही को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन