Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: निशानेबाजी की 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में होगी वापसी,लेकिन कुश्ती बाहर होगी

MP CG Times / Wed, Oct 5, 2022


विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया):  

निशानेबाजी और पैरा निशानेबाजी की 2026 में विक्टोरिया में होने वाले अगले राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी होगी लेकिन भारत के दबदबे वाला खेल कुश्ती चार साल बाद होने वाले इन खेलों का हिस्सा नहीं होगा। भारतीय खेलों के लिए यह मिश्रित फैसला कहा जा सकता है। निशानेबाजी में भारत ने अपने सबसे ज्यादा पदक जीते हैं लेकिन इस साल हुए बमिर्ंघम खेलों में निशानेबाजी को हिस्सा नहीं बनाया गया था। निशानेबाजी विक्टोरिया में राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी करेगा। कुश्ती, जिसमें भारत का लगातार दबदबा रहा है, को विक्टोरिया राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर रखा गया है।

बमिर्ंघम में पदार्पण करने वाले महिला क्रिकेट को 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में बरकरार रखा गया है।विक्टोरिया 2026 खेलों के आयोजकों ने बुधवार को खेल कार्यक्रम की पुष्टि की। दो नए खेल और दो नयी खेल विधाएं राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पदार्पण करेंगे। कुल 22 खेल 2026 राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा होंगे जिसमें नौ पैरा खेल शामिल होंगे।

गोल्फ, 3 गुणा 3 बास्केटबॉल, 3 गुणा 3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, कोस्टल रोइंग, शूटिंग, पैरा-शूटिंग, बीएमएक्स रेसिंग, माउंटेन बाइक क्रॉस कंट्री, ट्रैक सॉइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग को स्पोर्ट्स लाइन अप में जोड़ा गया है जबकि कोस्टल रोइंग, गोल्फ और बीएमएक्स राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पदार्पण करेंगे। विक्टोरिया 2026 का गोल्फ, कोस्टल रोइंग और रोड रेस कराने का प्रस्ताव है और वह इन्हें शामिल करने की संभावनाओं को देखते हुए राष्ट्रमंडल खेल महासंघ और अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेल महासंघों के साथ काम करेगा।

यह अनुमान लगाया गया है कि इन खेलों से विक्टोरिया की अर्थव्यवस्था को तीन अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का योगदान मिलेगा। खेलों से पहले 600 पूर्णकालिक नौकरियां पैदा होंगी जबकि खेलों के दौरान 3900 नौकरियां और समापन समारोह के बाद 3000 नौकरियां पैदा होंगी। राष्ट्रमंडल खेलों के अध्यक्ष बेन ह्यूस्टन ने कहा,राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया को नए खेलों को शामिल करने और खेलों को एक नए युग में ले जाने की खुशी है।

विक्टोरिया 2026 खेल कार्यक्रम: एथलेटिक्स एंड पैरा-एथलेटिक्स, बैडमिंटन, 3 गुणा 3 बास्केटबॉल, 3 गुणा 3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, बीच वॉलीबॉल, कोस्टल रोइंग, क्रिकेट टी 20 (महिला), साइक्लिंग (बीएमएक्स, माउंटेन बाइक, रोड, ट्रैक एंड पैरा-ट्रैक ), डाइविंग, गोल्फ, जिमनास्टिक्स (आर्टिस्टिक), हॉकी, लॉन बाउल्स एंड पैरा-लॉन बाउल्स, नेटबॉल, पैरा -पॉवरलिफ्टिंग, रग्बी सेवन, शूटिंग एंड पैरा-शूटिंग, स्क्वैश, स्विमिंग एंड पैरा -स्विमिंग, टेबल टेनिस एंड पैरा-टेबल टेनिस, ट्रायथलन एंड पैरा-ट्रायथलन, वेटलिफ्टिंग

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन