Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: मध्यप्रदेश में प्रिंसिपल की कारतूत: कहा- तुम जैसी लड़कियां ही लड़कों को बिगाड़ती हैं, बिना कपड़ों के ही आ जाओ स्कूल, FIR दर्ज

MP CG Times / Mon, Sep 6, 2021

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रिंसिपल ने इन छात्राओं के कपड़ों को लेकर डांटते हुए अपमानजनक टिप्पणी की थी. यह लड़कियां यूनिफॉर्म के बजाए अन्य कपड़ों में स्कूल गई थीं. पुलिस ने सोमवार को प्रिंसिपल के ऊपर कार्रवाई की जानकारी दी. प्रिंसिपल राधेश्याम मालवीय के ऊपर धारा 509, 355 और पॉक्सो एक्ट की समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. राजगढ़ जिले के एसपी प्रतीक शर्मा ने बताया कि प्रिंसिपल के खिलाफ यह मुकदमा माछलपुर पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है. इस बीच प्रिंसिपल राधेश्याम मालवीय फरार चल रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने मामले की पूरी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि शनिवार को स्कूल प्रिंसिपल ने उन्हें यूनीफॉर्म न पहनकर आने के लिए डांटा था. छात्राओं ने बताया कि हमने उन्हें जानकारी दी कि स्कूल ड्रेस अभी सिला नहीं जा सका है, लेकिन फिर भी वह हमें डांटते रहे. इसे भी पढ़ें- India vs England 4th Test: टीम इंडिया को 50 साल बाद मिली जीत, इंग्लैंड को सीरीज के चौथे मैच में 157 रनों से हराया छात्राओं ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि हमें डांटते-डांटते प्रिंसिपल सीमा पार कर गए. उन्होंने कहा कि लड़कियां फैशनेबल कपड़े पहनकर आई हैं ताकि लड़कों का ध्यान अपनी तरफ खींच सकें. उन्होंने यह भी कहा कि हमारे जैसी लड़कियां ही लड़कों को बिगाड़ती हैं. लड़कियों ने बताया प्रिंसिपल यहीं नहीं रुके. उन्होंने हमसे बिना कपड़ों के स्कूल आने के लिए दिया. बाद में जब छात्राओं के माता-पिता ने प्रिंसिपल से शिकायत की, तो उन्होंने अपना बयान बदल दिया. उन्होंने कहा कि मैंने छात्राओं से अनुशासन में रहने के लिए कहा था और स्कूल यूनीफॉर्म पहनकर आने के लिए कहा था. रविवार को स्कूली छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था. इस बीच स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने प्रिंसिपल के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश देते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है. राजगढ़ जिला शिक्षा अफसर बीएस बिसोरिया ने कहा कि हमें यह जानकारी मिली है कि प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई हैं. मैंने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन