Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: MP 12वीं बोर्ड रिजल्ट 74.48% रहा: यहां की प्रियल द्विवेदी ओवरऑल टॉपर, इस जिले के स्टूडेंट्स टॉप पर

MP CG Times / Tue, May 6, 2025

MP 12th Board Result released Satna Priyal Dwivedi overall topper: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं की परीक्षा का परिणाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को जारी कर दिया। इस बार 7 लाख 6 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 74.48% पास हुए। सतना की प्रियल द्विवेदी ने मैथ्स-साइंस में 500 में से 492 नंबर हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। प्रियल कन्या शासकीय उमा विद्यालय, अमरपाटन की स्टूडेंट हैं।

सतना के हर्ष पांडेय ने 479 नंबर हासिल करके साइंस स्ट्रीम में सेकंड पोजिशन बनाई है। निवाड़ी के दिव्य संस्कार शिक्षण संस्थान के अक्षय खरे ने कृषि समूह में 480 अंक पाकर प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल किया है। पीथमपुर के श्री कृष्ण प्रताप सिंह साइंस में प्रदेशभर में 5वें नंबर पर रहे हैं।

12वीं के कला समूह में इंदौर की वैदेही मंडलोई ने प्रदेशभर में चौथा स्थान बनाया है। वैदेही को 500 में 484 अंक मिले हैं। वे शासकीय बाल विनय मंदिर की छात्रा हैं। किंजल किंगरानी छठवें नंबर रही हैं। किंजल केबी पटेल गुजराती, कन्या उमा विद्यालय की छात्रा हैं। दसवें नंबर पर नंदा नगर स्थित जेबीएम स्कूल के साहिल और 11वें नंबर पर क्लॉथ मार्केट कन्या उमावि गणेशगंज की छात्रा गौरीषी यादव हैं। गौतमपुरा के दुष्यंत मावर को जीव विज्ञान संकाय में 500 में से 480 अंक हासिल हुए। दुष्यंत को मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान मिला है।

दतिया के अरुण सूर्यान ने गणित समूह में प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से 488 नंबर पाए हैं। हायर सेकेंडरी के रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला पहला और नीमच दूसरा रहा है।

सीएम बोले- दूसरा मौका मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा- इस बार बेटियों ने बाजी मारी है। असफल विद्यार्थी खुद को फेल न समझें, उनको परीक्षा का एक और मौका मिलेगा।

माशिमं की अध्यक्ष स्मिता भारद्वाज ने कहा- जो छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति के तहत की गई। इस तरह का प्रयोग करने वाला मध्यप्रदेश देश का तीसरा राज्य बन गया है।

कैटेगरी वाइज टॉपर लिस्ट

  • ह्यूमैनिटीज- अंकुर यादव
  • मैथ्स साइंस- प्रियल द्विवेदी
  • कॉमर्स- रिमझिम करोठिया
  • एग्रीकल्चर- हरि ओम साहू
  • बायोलॉजी- गार्गी अग्रवाल

यहां देख सकते हैं रिजल्ट

​​​​​​​छात्र https://mpbse.mponline.gov.in के अलावा Digi locker App, MPBSE Mobile App या MP Mobile App के जरिए भी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। ऐप में Know Your Result विकल्प का चयन कर अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक (एप्लिकेशन नंबर) दर्ज करके रिजल्ट हासिल कर सकते हैं।

राज्य सरकार और बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे सही और अधिकृत पोर्टल्स का उपयोग करें। किसी अफवाह या अनाधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा न करें। इस शैक्षणिक सत्र में 7 लाख 6 हजार विद्यार्थियों ने एमपी बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा दी थी।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन