Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: Pankaj Tripathi छोड़ देंगे एक्टिंग, खुद किया ऐलान!

News Desk / Tue, Sep 6, 2022

नई दिल्ली:  पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. वो जो भी किरदार स्क्रीन पर अदा करते हैं, उसमें पूरी तरह से ढल जाते हैं. उनके कुछ किरदार तो इस कदर फेमस हुए कि लोगों के जहन से नहीं उतरते. लेकिन आज हम उनकी किरदारों के बारे में बात नहीं करेंगे. बल्कि आपको एक्टर के हालिया बयान (Pankaj Tripathi latest statement) के बारे में बताएंगे. जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे पहले लोग उन्हें इनवाइट नहीं करते थे और अब जो उन्हें पार्टियों में बुलाया जाता है, तो वो जाना पसंद नहीं करते. साथ ही उन्होंने कुछ और बातें भी कहीं हैं. जिस बारे में हम इस आर्टिकल में जानेंगे.
एक्टर ने ये बातें ब्रूट के साथ इंटरव्यू (Pankaj Tripathi interview) में कहीं हैं. जिसमें उन्होंने कहा, "हां मैं बॉलीवुड पार्टियों में नहीं जाता, क्योंकि पहले मुझे इन पार्टियों में कोई नहीं बुलाता था. लेकिन अब जब वे मुझे आमंत्रित करते हैं, तो मेरा जाने का मन नहीं करता." पंकज का कहना है कि उन्हें एक कैरेक्टर एक्टर (सपोर्टिंग एक्टर) कहलाने में समस्या है. उन्होंने कहा, 'हां, जब लोग मुझे फोन करते हैं तो मुझे जरूर दिक्कत होती है. एक कैरेक्टर एक्टर या एक सपोर्टिंग एक्टर क्या है? एक अभिनेता एक अभिनेता है. 'सपोर्टिंग एक्टर' से ज्यादा मुझे 'कैरेक्टर एक्टर' (Pankaj Tripathi on character actor) कहे जाने से दिक्कत है. मुझे 'कैरेक्टर एक्टर' शब्द नहीं समझ आता. फिल्मों में हर कोई एक किरदार निभा रहा है. कैरेक्टरलेस एक्टर कौन है? मुख्य अभिनेताओं सहित हर कोई एक कैरेक्टर प्ले कर रहा है.” पंकज त्रिपाठी के इस बयान से हर कोई सहमत है. लोग एक्टर के बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते हुए अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं. इसके अलावा पंकज (Pankaj Tripathi quit acting) ने अपने बयान में एक बड़ी बात कह दी है, जिसे सुनकर शायद उनके फैंस का दिल दुख जाए. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने कहा है कि वो शायद कुछ सालों तक पर्याप्त पैसा कमाने के बाद एक्टिंग छोड़ दें. साथ ही उन्होंने खुद के किसी कंट्रोवर्सी में न पड़ने पर भी बात की. उन्होंने खुद को 'बिना किसी विवाद में आने वाले एक्टर का उदाहरण' बताया. लेकिन एक्टिंग छोड़ने की उनकी बात सुन फैंस थोड़े परेशान हैं.
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन