Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: 'Goodbye' Trailer launch: पिता और बेटी के बीच होगी तकरार..

News Desk / Tue, Sep 6, 2022

New Delhi:   बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना  (Rashmika Mandanna)आज कल अपनी आने वाली फिल्म  'गुडबॉय' (Goodbye) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. अभी हाल ही में ही बिग बी की सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रही थी, जिसको फिल्म मेकर एकता कपूर (Ekta Kapoor)और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी अपने सोशल मीडिया से शेयर किया था. साथ ही अब अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुडबॉय' का पहला ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है. बता दें कि फिल्म एक फैमिली ड्रामा है जिसमें सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के साथ नीना गुप्ता (Neena Gupta) और पावेल गुलाटी (Pawel Gulati) भी शामिल हैं.
आपको बता दें कि, ट्रेलर में भल्ला परिवार के बच्चों की कहानी दिखाई गई है, जो नीना गुप्ता (Neena Gupta)द्वारा निभाई गई अपनी मां की मृत्यु के साथ आने की कोशिश कर रहे हैं. जहां उनके पति (अमिताभ) ट्रेडिशनल तरीके से उनका अंतिम संस्कार करना चाहते हैं, वहीं उनकी बेटी (रश्मिका), सभी पुरानी प्रथाओं पर सवाल उठाती है. वह अपनी मां की नाक में रुई डालने, पैर की उंगलियों को बांधने और अन्य चीजों के पीछे के तर्क को देखने से इनकार कर देती हैं. उनके भाई भी अलग नहीं हैं. एक का कहना है कि वह दुबई में फंस गया है, और दूसरा अंतिम अनुष्ठान के लिए अपना सिर मुंडवाने से इनकार कर देता है. पिता अपने बच्चों के इन सब के प्रति उदासीन रवैये से निराश हो जाते हैं. दरअसल, 'गुडबॉय' का निर्देशन विकास बहल (Vikas Bahl) ने किया है. जिनको नहीं पता उनको बता दें कि उनका नाम भारत में 2018 के MeToo मूवमेंट में रखा गया था, और बाद में उन्हें इस आरोप से मुक्त कर दिया गया था. गुड कंपनी के सहयोग से एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा बनाई गई, ' गुडबॉय'  7 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है. बता दें कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के लिए भी फिल्म की काफी इम्पोर्टेंस है क्योंकि इस फिल्म के जरिए पुष्पा एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं हैं. अब देखना यह है कि साउथ इंडस्ट्री की तरह क्या बॉलीवुड इंडस्ट्री में रश्मिका कमाल कर पाती हैं या नहीं.
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन