Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: ऋषि कपूर के बर्थडे पर नीतू कपूर ने साझा की खूबसूरत तस्वीर

MP CG Times / Sun, Sep 4, 2022

[ad_1]

मुंबई
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। भले ही अभिनेता दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अभी भी उनके चाहने वालों में कमी नहीं आई है। आज से दो साल पहले अभिनेता इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे, लेकिन आज भी वह सभी के दिलों में जिंदा हैं। आज ऋषि कपूर के 70वें जन्मदिन के खास मौके पर सभी फैंस और उनके परिवार वाले याद कर रहे हैं। इसी क्रम में उनकी पत्नी नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए  अभिनेता को याद किया है।

नीतू कपूर ने ऋषि जी के साथ तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर उनको जन्मदिन की बधाई दी है और साथ में हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है। इस तस्वीर में ऋषि और नीतू कपूर कलरफुल चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दोनों ट्विनिंग करते भी दिखाई दे रहे हैं। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि ऋषि जी अपनी पत्नी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

दोनों को चेहरों पर बड़ी सी स्माइल देखने लायक है। वह इन फोटोज में काफी कूल लग रहे हैं। नीतू कपूर की इस फोटो पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का भी कमेंट आया है। इसके अलावा फैशन डिजाइनर अनायता श्रॉफ भी ने हार्ट इमोजी कमेंट किया है। नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर ऋषि जी के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। नीतू अक्सर ऋषि जी को याद करके भावुक भी हो जाती हैं।

बता दें कि ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू एकदम अकेली हो गई थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि ऋषि कपूर के निधन के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं। जिससे उबरने के लिए उन्होंने साइकाइट्रिस्ट की सलाह भी ली थी। ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने कभी- कभी, खेल-खेल में, दूसरा आदमी, धन दौलत, रफू चक्कर, जिंदा दिल, अमर अकबर एंथनी में साथ काम किया है। इसके अलावा दोनों लव आज कल (2009),  दो दूनी चार (2010) और बेशरम (2013) में साथ में नजर आए थे।

 


[ad_2]
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन