Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: अनूपपुर में बड़ी लापरवाही: इलाज नहीं मिलने से 3 साल के बच्चे की मौत, रेफर-रेफर खेलते रहे सरकारी और निजी अस्पताल

MP CG Times / Sat, Dec 3, 2022

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. डॉक्टरों की लापरवाही और रेफर करने के चक्कर में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई. यदि समय रहते उसे सही इलाज मिल जाता, तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी.

बच्चे के पिता छकौड़ी लाल का आरोप है कि उनका बच्चा काफी दिनों से बीमार चल रहा था. ओपीडी के पर्चे पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डॉक्टर ने हालत गंभीर देख बच्चे को भर्ती नहीं किया. ड्यूटी पर तैनात डॉ. अंसारी ने उसे भर्ती न कर पास के निजी क्लीनिक व भालूमड़ा रीजनल अस्पताल में दिखाने की सलाह दी. परिजन बच्चे को इलाज के लिए ले गए, तो निजी अस्पताल ने भी उसे भर्ती करने से मना कर दिया. हालत बिगड़ता देख परिजन फिर से बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां चिकित्सक ने 3 इंजेक्शन देकर वापस निजी चिकित्सक मनोज गुप्ता के पास भेजने को कहा. मनोज गुप्ता ने बच्चे की हालत देखकर तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने की सलाह दी. दाखिले से पहले ही बच्चे की मौत हो गई. खंड चिकित्सा पदाधिकारी केएल दीवान ने बताया कि बच्चे में निमोनिया और डिहाइड्रेशन के लक्षण थे. ड्यूटी डॉक्टर अंसारी ने प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार नहीं हुआ तो बच्चे को रेफर करने की कार्रवाई की जा रही थी. एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जा रही थी. इस दौरान बच्चों के परिजन उसे वहां से ले गए. जब तक उसे वापस लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन