Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: डिंडौरी में उपयंत्री की मनमानी! कहा- अमृत सरोवर से पानी रोकना नहीं भगाना है मुख्य उद्देश्य, 59 लाख के सरोवर से पानी लीकेज

गणेश मरावी,डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में वृहत स्तर में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य के नाम पर लाखों रुपए का बंटाधार किया जा रहा है। यहां पर उपयंत्री और सहायक यंत्री की मनमानी के चलते निर्माण ऐजेंसी निर्माण में जमकर लापरवाही बरत रही हैं। एक तरफ सरकार के द्वारा वर्षा काल के समय के पानी को रोकने, किसानों के खेतों में सिंचाई का साधन बनाने समेत कई उद्देश्यों को लेकर अमृत सरोवर के तहत तालाब निर्माण करा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की मनमानी के चलते गुणवत्ताविहीन कराया जा रहा है। मापदंड को दरकिनार कर कराया गया निर्माण जनपद पंचायत डिंडौरी के ग्राम पंचायत देवरा में अमृत सरोवर याजना के तहत लगभग 59 लाख रुपए की लागत से तालाब निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन उक्त तालाब के निचले हिस्से से लगातार पानी लीकेज हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले तालाब में पानी का भराव था, उस समय तेज धार से पानी लीकेज हो रहा था। तालाब से लगातार पानी रिसाव के चलते पानी कम हो गया है। उन्होंने बताया कि नींव को सही तरीके से नहीं दबाया गया है। जिसके कारण पानी लीकेज हो रहा है। इसी तरह पानी का रिसाव होता रहेगा तो आने वाले समय में तालाब सूख जाएगा। वेस्टवीयर का घटिया निर्माण उक्त तालाब से अधिक पानी की भराव होने के कारण पानी की निकासी के लिए वेस्टवीयर निर्माण कराया गया है, लेकिन वेस्टवीयर की घटिया निर्माण कराने के चलते क्षतिग्रस्त हो रहा है। अमृत सरोवर से पानी रोकना नहीं, पानी भगाना ही उद्देश्य- उपयंत्री इस मामले को लेकर जब उपयंत्री गिरवर सिंह डेहरिया से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर का निर्माण पानी रोकने के लिए नहीं बलकि पानी भगाने के लिये ही बनाया जा रहा है। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि उक्त नाला में तालाब निर्माण कराने से पहले पानी नहीं रूक रहा था। जल्द ही निर्माण स्थल जाकर देखूंगा- कार्यपालन यंत्री इस मामले को लेकर आरईएस विभाग के कार्यपालन यंत्री राजेंद्र सिंह धुर्वे ने कहा कि उपयंत्री के द्वारा पानी भगाने की जो बात कही गई है वह गलत है। मैं जल्द ही निर्माण स्थल जाकर देखूंगा, साथ ही जो भी गड़बड़ियां होगी उसे सुधार कराया जाएगा। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन