Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: MP में 10 जून तक हो सकेंगे कर्मचारियों के तबादले: सरकार ने आदेश जारी करने की समयसीमा बढ़ाई, पहले 30 मई तक थी अंतिम तिथि

Employees can be transferred in MP till June 10: एमपी में अब 10 जून तक तबादले किए जा सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा आज (शुक्रवार) खत्म हो रही थी। नए आदेश के बाद अब 11 दिन तक ई-ऑफिस के जरिए आदेश जारी किए जा सकेंगे।

दरअसल, मोहन कैबिनेट की पिछली बैठक में मंत्रियों ने तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन तब सीएम इस पर पूरी तरह सहमत नहीं हुए थे। बैठक में कुछ मंत्रियों ने यह कहते हुए समय 15 दिन बढ़ाने की मांग की थी कि कलेक्टरों ने अभी तक प्रभार वाले जिलों में तबादलों की सूची मंत्री कार्यालय को नहीं भेजी है। साथ ही राज्य स्तर पर किए जाने वाले विभागीय तबादलों की सूची तैयार होने में भी समय लग रहा है, क्योंकि तबादले के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।

मंत्रियों की मांग पर सीएम यादव ने संकेत दिए थे कि तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। चूंकि सीएम ने इस संबंध में जीएडी को कोई निर्देश नहीं दिए, इसलिए जीएडी अफसरों ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा 30 मई से बढ़ाकर 10 जून कर दी है।

60 हजार कर्मचारियों के हो सकेंगे तबादले

मोहन कैबिनेट ने 29 अप्रैल को तबादला नीति को मंजूरी दी थी। इसके चार दिन बाद जीएडी ने नीति जारी कर दी। इसमें कहा गया है कि दस फीसदी तबादले किए जाएंगे। प्रदेश में 6 लाख से ज्यादा नियमित कर्मचारी अधिकारी हैं। इस हिसाब से 60 हजार कर्मचारियों के तबादले किए जा सकते हैं।

तबादले के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदन

बताया जा रहा है कि तबादले के लिए अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इसके चलते मंत्री, प्रमुख सचिव इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि सूचीबद्ध करके तबादला आदेश कैसे जारी करें। इसके चलते तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

पीएम मोदी के दौरे के चलते भी समय सीमा बढ़ाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महिला सम्मेलन को संबोधित करने भोपाल आ रहे हैं। इस सम्मेलन की तैयारियों में मंत्रियों और शीर्ष सरकारी अधिकारियों की टीम जुटी हुई है। ऐसे में तबादलों से जुड़ी फाइलों पर 30 मई की अंतिम तिथि होने के कारण कोई निर्णय नहीं हो पा रहा था। इसे देखते हुए सरकार ने समय 11 दिन और बढ़ा दिया है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन