Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: ASI ने पत्नी और साली की हत्या की: घर में घुसकर चाकू से वार किया, पुलिस ने कहा- पारिवारिक विवाद चल रहा था

Madhya Pradesh Bhopal ASI killed his wife and sister-in-law: मध्यप्रदेश के भोपाल के ऐशबाग इलाके में एक एएसआई ने अपनी पत्नी और साली की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वह काम करने आई नौकरानी को धक्का देकर घर में घुसा और दोनों पर हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। नौकरानी ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी के घर से निकलते हुए सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। एफएसएल टीम के साथ पुलिस के खोजी कुत्ते भी मौके पर पहुंचे। डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने बताया कि विनीता मरावी अपनी बहन मेघा उइके के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी। विनीता का अपने पति योगेश मरावी से पिछले पांच-छह साल से विवाद चल रहा था। योगेश मंडला जिले में एएसआई के पद पर पदस्थ हैं। दोनों महिलाओं की उम्र 30 और 35 साल है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अन्य जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया था। मंडला में कार की चेकिंग के दौरान आरोपी एएसआई और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया गया। नौकरानी को धक्का देकर घुसा पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे योगेश की पत्नी विनीता ने नौकरानी के लिए दरवाजा खोला। इसी बीच बाहर मौजूद योगेश नौकरानी को धक्का देकर अंदर घुस गया। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पत्नी व साली पर चाकू से हमला कर दिया। यह देख नौकरानी वहां से भाग निकली और पड़ोसियों को सूचना दी। फिर उसने 100 नंबर पर डायल किया। मदद के लिए आती रही चीख-पुकार पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में एएसआई की बैग में हथियार लेकर जाते हुए तस्वीरें कैद हुई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और भाग गया। नौकरानी 6-7 मिनट तक मदद के लिए चीख-पुकार सुनती रही। विनीता के शरीर पर चाकू के आधा दर्जन से ज्यादा घाव मिले। मेघा ने फेसबुक पर खुद को असिस्टेंट डायरेक्टर बताया मृतका मेघा उइके ने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को असिस्टेंट डायरेक्टर बताया है। मेघा ने एमएच कॉलेज जबलपुर से पढ़ाई की है। वह बैहर की रहने वाली थी। आरोपी मंडला में पकड़ा गया, भोपाल पुलिस ने छोड़ा आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी थीं। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी से पता चला कि आरोपी योगेश मरावी कार (CG04HS1052) में ड्राइवर के साथ भोपाल आया था। उसने कार अपनी पत्नी के फ्लैट के पास पार्क की थी। भोपाल पुलिस ने कार और आरोपी की फोटो आस-पास के जिलों में भेजी। मंडला के नैनपुर थाने की पिंडारी चौकी पर कार रोककर योगेश और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। भोपाल के ऐशबाग थाने की टीम पिंडारी के लिए रवाना हो गई है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन