Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: रोजगार सहायक ने जहर खाकर की आत्महत्या: वीडियो भी बनाया, कहा- जनपद सीईओ मांगती है पैसे

Khandwa Employment assistant committed suicide by consuming poison: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक रोजगार सहायक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले रोजगार सहायक ने एक वीडियो भी बनाया। वीडियो में उसने आरोप लगाया है कि उसकी मौत के लिए पुनासा के जनपद सीईओ जिम्मेदार हैं। अगर मैं पैसे दे देता तो मेरी नौकरी चलती रहती। वीडियो में उसने मध्य प्रदेश सरकार और मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक वीडियो शेयर कर सरकार पर आरोप लगाए हैं। इंदौर कमिश्नर ने एक आदेश जारी कर जनपद सीईओ को खंडवा जिला पंचायत कार्यालय में अटैच कर दिया है। पुनासा जनपद सीईओ का काम एसडीएम देखेंगे। पुनासा जनपद की ग्राम पंचायत गुलगांव रैयत में भीम सिंह राठौर के बेटे गजेंद्र पदस्थ थे। मूंदी क्षेत्र निवासी 41 वर्षीय गजेंद्र यहां रोजगार सहायक थे। उन्होंने मंगलवार शाम 5 बजे सल्फास खाने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। उन्होंने वीडियो अपने ही मोबाइल फोन से बनाया था। परिजनों ने बताया कि संभवत: उन्होंने अपने गांव मुंडी के पास केनूद गांव में सल्फास खा लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम रूम के बाहर राजपूत समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। कांग्रेस नेता उत्तम पाल सिंह ने कलेक्टर से फोन पर बात की। परिवार और समाज के लोग आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और सीईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम बजरंग बहादुर के आश्वासन के बाद परिवार ने शव को अंतिम संस्कार के लिए ले लिया। बस्तर में एक नक्सली ढेर, ग्रामीण की हत्या: शव के साथ हथियार भी बरामद, 9 महीने में 189 माओवादी ढेर ये कहा है वीडियो में वीडियो में यह कहा गया है मेरी मौत की जिम्मेदार पुनासा जिले की सीईओ रीना चौहान हैं। उनकी वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं। नहीं, मैं खुद को जला नहीं रहा हूं, मैं जहर खा रहा हूं। भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि अगर मैं उन्हें पैसे भी देता तो क्या मेरी नौकरी बचती? मैं अपने बच्चों का पालन-पोषण नहीं कर पा रहा हूं। क्या मैं उन्हें पांच महीने के लिए एक लाख देता? यह मेरा आखिरी संदेश है। अरे ये मध्य प्रदेश सरकार! मोदी सरकार क्या है? सिर्फ भ्रष्टाचार और कुछ नहीं। (वीडियो एक मिनट नौ सेकंड का है। इसमें गजेंद्र की आवाज कांप रही है। अंत में वह आंसू पोंछता नजर आ रहा है।) कुछ दिनों से तनाव में था परिजनों के अनुसार गजेंद्र कुछ दिनों से तनाव में था। मंगलवार को वह केनूद में अपने दोस्तों के साथ था। गजेंद्र के 15 और 8 साल के दो बेटे हैं। मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद- सीईओ उधर, मामले में सीईओ रीना चौहान का कहना है कि मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। रोजगार सहायक के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ ने की थी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन