Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: डिंडौरी में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में अधिकारी व्यस्त: कई निर्माण कार्यों पर भ्रष्टाचार, जांच और कार्रवाई पर लगा ग्रहण

गणेश मरावी,डिंडौरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पूरे देश में सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने और लाभ देने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी कर्मचारी गांव - गांव पहुंच रहे हैं। अधिकतर अधिकारी - कर्मचारी विकसित भारत संकल्प यात्रा में व्यस्त है। इस यात्रा के बीच तमाम प्रकार की निर्माण कार्य कराये जा रहें है, जिनकी माॅनरिटिंग के अभाव में भ्रष्टाचार में तब्दील हो रहें है। इस दौरान जिम्मेदारों के द्वारा सप्लायर के सांथ सांठ - गांठ कर मापदंडों को दरकिनार करते हुए मनमानी पूर्वक घटिया सामग्री का उपयोग कर घटिया निर्माण करा रहे हैं। विकसित भारत यात्रा में व्यस्त हैं अधिकारी डिंडौरी जिले में इन दिनों मनरेगा योजना समेत अन्य योजनाओं के तहत चैकडेम, पुलिया, सड़क समेत कई निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। जिन निर्माण कार्यों में पत्थर,मिटटीयुक्त गिट्टी और घटिया रेत का मिश्रण कर गुणवत्ताविहीन कराया जा रहा है। यहां पर मापदंडो के विपरीत हो रहे निर्माण कार्य से संबंधित अधिकारी कर्मचारियों से चर्चा की जाती है, तो उनका एक ही कहना होता है कि अभी विकसित भारत संकल्प यात्रा में व्यस्त हैं। यहां से फुर्सत होने के बाद जांच की जायेगी। निर्माण कार्यों की जांच और कार्रवाई पर लगा ग्रहण विकसित भारत यात्रा के दौरान कई निर्माण कार्य कराये जा रहें है। जिन पर निर्माण ऐजेंसी के द्वारा मनमानी पूर्वक मापदंडों के विपरीत कराया जा रहा हैं, लेकिन इस बीच हो रहे घटिया निर्माण कार्य को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी - कर्मचारी से चर्चा करने पर विकसित भारत यात्रा में व्यस्त रहने का हवाला दे रहे हैं। अब ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान न जांच होगी और न ही कार्रवाई की जायेगी। ऐसे में भ्रष्टाचार करने वाले खुलेयाम घटिया सामग्री से निर्माण कार्य करा लाखों रुपए बंटाधार कर रहे है। विकसित भारत यात्रा का बहाना या अभयदान विकसित भारत यात्रा के तहत जिले में भर में शिविर आयोजित की जा रही है। इस दौरान निर्माण कार्य भी जोरों से चल रहा है, जिन निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार का कहर मचा है। इस बीच ये भी चर्चा है कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकसित भारत यात्रा जरूरी है, पर निर्माण कार्यों में भी ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान जांच न होना न ही गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई की जाती है या फिर यूं कहा जाये कि कार्रवाई न करना पड़े इसलिये भारत यात्रा का बहाना बना रहे हैं। ये समझ से परे है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन