Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर: सरकारी बैंकों में 7855 पदों पर निकली भर्ती, आज से ही ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

MP CG Times / Wed, Oct 6, 2021

नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र 2021 के शुभ अवसर बैंक में सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका है. विभिन्न सरकारी राष्ट्रीयकृत बैंक में क्लर्क के 7855 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 7 अक्टूबर 2021 से शुरू कर दी गयी है. यदि आप किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षण संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण हैं या कोई समकक्ष योग्यता रखते हैं, तो इस 7 हजार से अधिक बैंक क्लर्क भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित करने वाली बॉडी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, ibps.in पर ओपेन किये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन विंडो के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन का आखिरी दिन 27 अक्टूबर 2021 है. आईबीपीएस द्वारा जिन बैंकों क्लर्क पदों के लिए रिक्तियां घोषित की गयी हैं, उनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं. इन बैंकों में देश के विभिन्न राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों में कटेगरी अनुसार रिक्तियों की संख्या को उम्मीदवार IBPS द्वारा जारी किये गये संशोधित क्लर्क भर्ती विज्ञापन में देखे सकते हैं. यहां करें आवेदन

आईबीपीएस ने इससे पहले बैंक क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई 2021 को अधिसूचना (सं.CRP Clerk-XI 2022-23) जारी करते हुए शुरू की थी, जो कि 1 अगस्त 2021 तक चली थी. जुलाई विज्ञापन में संस्थान द्वारा कुल 5858 क्लर्क पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किये गये थे. हालांकि, आईबीपीएस ने आज, 7 अक्टूबर 2021 को जारी फ्रेश विज्ञापन में रिक्तियों की संख्या को बढ़ाकर 7855 कर दिया है. साथ ही, आईबीपीएस ने घोषणा की है कि जिन उम्मीदवारों ने जुलाई विज्ञापन के सापेक्ष आवेदन किया है, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है.

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021: मुख्य बातें
  • कुल पदों की संख्या - 7855 पद
  • योग्यता - स्नातक और आयु 1 सितंबर 2021 को 20-28 वर्ष
  • आवेदन शुरू होने की तिथि - 7 अक्टूबर 2021
  • आवेदन समाप्त होने की तिथि - 27 अक्टूबर 2021
  • आवेदन शुल्क - SC/ST/PWBD/EXSM उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये और अन्य सभी के लिए 850 रुपये

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन