Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: रिश्ता टूटने के बाद महसूस हो रहा डिप्रेशन? इन 4 तरीकों से करें मूव ऑन, मेंटल हेल्थ होगी इंप्रूव

News Desk / Mon, Jan 9, 2023


हाइलाइट्स

भावनाओं को व्‍यक्‍त करने से डिप्रेशन से बचा जा सकता है.
डिप्रेशन से उबरने के‍ लिए दोस्‍तों के साथ समय बिताना चाहिए.

Tips To Deal With Depression: डिप्रेशन एक बहुत ही जटिल स्थिति है, जो किसी को भी प्रभावित कर सकती है. डिप्रेशन हार्मोनल परिवर्तन, केमिकल असंतुलन, किसी प्रियजन को खोना और ब्रेकअप जैसी तनावपूर्ण घटना के कारण ट्रिगर कर सकता है. ब्रेकअप या दिल टूटने के बाद डिप्रेशन होना जरूरी नहीं है, लेकिन कई लोग निराशा, उदासी और अपराधबोध की भावना से घिर सकते हैं. ये लक्षण कई बार लोगों के दिन प्रतिदिन के कार्यों को कठिन बना सकते हैं. इसलिए इन लक्षणों को सुधारने और प्रबंधित करने के लिए कुछ महत्‍वपूर्ण तरीके अपनाना जरूरी है. चलिए जानते हैं ब्रेकअप से होने वाले डिप्रेशन से उबरने के लिए किन टिप्‍स को फॉलो किया जा सकता है.

अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त करें
हेल्‍थलाइन के मुताबिक ब्रेकअप के बाद होने वाले डिप्रेशन से उभरने के लिए सबसे पहले अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त करना जरूरी है. डिप्रेशन के दौरान लोगों को कई तरह के उतार-चढ़ाव का अनुभव करना पड़ता है. इसलिए जो भी महसूस करते हैं उसे दूसरों के सामने व्‍यक्‍त करें ताकि क्रोध और पछतावे को कम किया जा सके.

ये भी पढ़ें: बच्चे को हो जाए कम उम्र में ‘प्यार’ तो मारने-पीटने की बजाय माता-पिता इस तरह करें डील

करें नई एक्टिविटी
डिप्रेशन से बाहर आने के लिए जरूरी है कि व्‍यक्ति खुद को बिजी रखे. इसलिए ऐसी एक्टिविटीज का चुनाव करें जिसे करने से मन प्रसन्‍न हो. यात्रा करना या तरह-तरह का खाना बनाना विचारों को डाइवर्ट कर सकता है. डिप्रेशन को कम करने के लिए किसी मनोचिकित्‍सक की भी सलाह ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: पार्टनर के बोरिंग और निगेटिव बरताव से हैं परेशान, ऐसे करें उसके बिहेवियर में बदलाव

दूसरों के साथ समय बिताएं
कई बार ब्रेकअप का दुख इतना गहरा हो जाता है कि व्‍यक्ति खुद को अकेला महसूस करने लगता है. ऐसे में दोस्‍तों और परिवारजनों का साथ महत्‍वपूर्ण हो सकता है. कोशिश करें कि इस नाजुक वक्‍त में खुद को आइसोलेट न करें. सामाजिक संबंधों पर ध्‍यान केंद्रित करने से भविष्‍य में बनने वाले संबंध मजबूत हो सकते हैं.  

मेंटल हेल्‍थ पर ध्‍यान दें
डिप्रेशन को कम करने के लिए मेंटल हेल्‍थ पर ध्‍यान देना जरूरी है. सामाजिक और शारीरिक रूप से सक्रिय रहकर ब्रेकअप के दौरान अपनी मेंटल हेल्‍थ पर फोकस किया जा सकता है. मेंटल हेल्‍थ को सुधारने के लिए साइकलॉजिस्‍ट की मदद भी ली जा सकती है. ब्रेकअप के बाद होने वाले डिप्रेशन से उभरने के लिए जरूरी है कि भविष्‍य पर फोकस किया जाए. डिप्रेशन को कम करने के लिए चिकित्‍सक से संपर्क कर सकते हैं.

Tags: Depression, Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन