Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: गेंद लगने से कैसे हुई क्रिकेटर की मौत, जानें कहां-कहां चोट लगना जानलेवा?


Head Injury: पैर फिसलने से, एक्सीडेंट या किसी सख्त चीज से सिर पर गंभीर चोट लग सकती है। ऐसा जरूरी नहीं है कि चोट लगने के बाद खून बहने लगे, लेकिन दर्द जरूर महसूस हो सकता है। कई लोग जब तक चोट लगने के बाद ब्लीडिंग नहीं दिखती है, तो तब तक उसे गंभीर नहीं लेते हैं। अक्सर सिर में लगी चोट अलग-अलग प्रकार की होती है। सिर की चोट पर कभी-कभी छोटे बंप या बड़े फ्रैक्चर देखने को मिलते हैं। कई बार सिर की चोट इतनी गंभीर होती हैं कि ब्रेन डेमेज तक हो सकता है।

गंभीर मामलों में व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इसलिए सिर की चोट लगने पर इसके लक्षणों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। सिर की चोट के चलते मुंबई में क्रिकेट मैदान में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, क्रिकेट खेलने के दौरान एक 52 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मृत जयेश सावला के सिर पर पीछे से बॉल लगने से मौके पर ही जान चली गई। मैदान में खेलते समय गेंद उनके कान के पीछे वाले भाग में लगी थी। आखिर कितनी खतरनाक है सिर पर लगने वाली चोट और क्या-क्या गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

सिर की चोट के लिए क्या करें, जानें इस Video में-

सिर पर लगी चोट के प्रकार

  • ट्रामेटिक ब्रेन इंजरी
  • हेमाटोमा
  • डिफ्यूज एग्जॉनल इंजरी
  • ब्रेन हैमरेज
  • स्कल फ्रैक्चर
  • एडेमा

ये भी पढ़ें- क्या हर Meal के बाद ग्रीन टी पीना चाहिए? जानें Health Experts की राय

खतरनाक क्यों है सिर की चोट?

सिर पर लगी मामूली चोट कभी-कभी गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। दिमाग बहुत सॉफ्ट ऑर्गन है जो बहुत असुरक्षित होता है। हालांकि, ये स्कल के अंदर होता है और अगर तेजी से आगे, पीछे या घूमने से दिमाग को काफी नुकसान हो सकता है, लेकिन ब्रेन स्टेम एरिया ज्यादा सेंसिटिव होता है। क्योंकि इससे शरीर की सारी नसों का जुड़ाव होता है और संपर्क होता है। एक्सपर्ट के अनुसार, ब्रेन स्टेम एरिया की रेटिकुलर एक्टिवेटिंग सिस्टम (Reticular Activating System) हमारे हार्ट और रेस्पिरेटरी सिस्टम जुड़ा होता है और किसी भी तरह की चोट लगने पर नुकसान या मौत तक हो सकती है।

सिर में चोट लगने के लक्षण

  1. चोट या खरोंच
  2. हल्का सिरदर्द
  3. चक्कर आना

सिर पर चोट लगने पर क्या करना चाहिए, देखें Dr. Pankaj Singh की Video में-

गंभीर सिर की चोट के लक्षण

  • एक से ज्यादा बार वोमिटिंग होना
  • ठीक से देखने, सुनने या बोलने में परेशानी होना
  • भयंकर सिरदर्द
  • भ्रमित महसूस करना
  • जागने में परेशानी

सिर में अंदरूनी चोट से होने वाले खतरे

  • संतुलन खो देना है या चक्कर आना
  • याददाश्त खो देना
  • कान या नाक से ब्लीडिंग होना
  • हार्ट अटैक या ऐंठन होना
  • धुंधला दिखना
  • निगलने या खाने में परेशानी होना

सिर की चोट का इलाज कैसे होता है?

  • अगर घर पर हैं, तो आइस पैक का यूज करके सिर की चोटों का इलाज कर सकते हैं।
  • सिर में चोट लगने के बाद जागने की कोई जरूरत नहीं है। चोटिल व्यक्ति को हर 4 घंटे में जगाने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें पास के अस्पताल में दिखाना चाहिए।
  • सिर में चोट लगने के बाद सबसे जरूरी है शारीरिक और मानसिक आराम करें।
  • सिर में चोट लगने के बाद 24 घंटे तक कोई वाहन न चलाएं। शराब का सेवन, नींद की गोलियां लेना या नशीली दवाओं का सेवन करने से सिर की चोट पर बुरा असर पड़ सकता है।

Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन