Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Lucknow: भूकंप से 5 मंजिला अपार्टमेंट भरभराकर हुई ध्वस्त, 3 की मौत, तो 24 से ज्यादा…

News Desk / Tue, Jan 24, 2023


नई दिल्ली। आज देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बिंदु नेपाल रहा। भूकंप की जद में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर आए। भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोग खौफ में आ गए। बचाव के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकलते हुए दिखें। हालांकि, राजधानी दिल्ली में भूकंप से कोई खास नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन लखनऊ के हजरतगंज इलाके में तेज भूकंप की जद में आकर पांच मंजिला अपार्टमेंट ताश के पत्तों की भांति भरभराकर गिर पड़ी। खबर लिखे जाने तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं 24 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे जाने की बात कही जा रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस सहित अन्य सुरक्षाबल मौजूद हैं। उधर, हजरतगंज जिले के डीएम भी मौके पर पहुंच चुके हैं। भारी संख्या में पुलिसबलों का दस्ता हर गतिविधियों पर अपनी नजर बनाए हुए है।


इसके अलावा मलबे में समाजवादी पार्टी के नेता हैदर अब्बास के दबे होने की जानकारी प्रकाश में आई। वहीं, कांग्रेस नेता अमीर हैदर भी मलबे में फंसे हुए थे। जिसके बाद भारी संख्या में राहत एवं बचाव कर्मियों को मौके पर भेजा गया। यही नहीं, खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार भी मौके पर पहुंचे और पूरे हालात की जानकारी ली। बता दें कि मौके पर जेसीबी भेजे गए। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इसके अलावा पूरे मसले को लेकर राजनीतिक गलियारों से भी प्रतिक्रियाओं का सिलसिला भी जारी है। बता दें कि पूरे मामले पर खुद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि मौके पर राहत एवं बचाव कर्मियों को भेज दिया गया है। पूरी स्थिति पर हमारी नजर बनी हुई है। इसके अलावा घायल हुए लोगों को भी चिकित्सकीय सहायता देने का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। वहीं, सीएम कार्यालय की तरफ से भी घटना पर दुख व्यक्त किया गया है।

गौरतलब है कि आज देश के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहा तक की कि उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। ध्यान रहे कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले उत्तराखंड के उत्तराकाशी और मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन