Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: BBC Documentary JNU : बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर JNU में शुरू हुआ हंगामा, आपस में भिड़े छात्रों के दो गुट, दोनों और से फेंके पत्थर

News Desk / Tue, Jan 24, 2023


नई दिल्ली। भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज में शुमार जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, जेएनयू कैंपस में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री देख रहे छात्रों पर पथराव किया गया है। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर देशभर में तनाव है। जेएनयू प्रशासन ने डॉक्यूमेंट्री को दिखाने से मना कर दिया था। जेएनयू प्रशासन की रोक के बावजूद जेएनयू में इसका प्रदर्शन किया गया। इससे पहले जानकारी निकल सामने आई थी कि जेएनयू में बिजली गुल हो जाने के बाद छात्रों ने मोबाइल फोन पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री देखी। बता दें कि साल 2002 में गुजरात में हुए दंगों पर बनीं इस डॉक्यूमेंट्री को सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का आयोजन जेएनयू छात्र संघ की ओर से किया गया था। जबकि प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। जैसे ही बगैर अनुमति डॉक्यूमेंट्री दिखाने का मामला सामने आया तो प्रशासन छात्र संघ कार्यालय की बिजली और इंटरनेट सेवा बंद करा दीं। हालांकि, इसके बावजूद छात्रों की ओर से डॉक्यूमेंट्री को दिखाया गया।

पीएम मोदी छवि को गलत तरीके से पेश किया गया?

गौरतलब है कि इस डॉक्यूमेंट्री को बीबीसी के द्वारा बनाया गया था। इस पर भारत सरकार ने नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही सरकार ने इसे विवादित बताकर प्रतिबंधित कर दिया था और बीबीसी के सोशल मीडिया अकाउंट प्रतिबंधित कर दिए थे। आरोप है कि इसमें पीएम मोदी की छवि को गलत तरीके से पेश करने के उद्धेश्य से बनाया गया है। डॉक्यूमेंट्री में नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगों को लेकर दोषी बताने की चेष्टा की गई है। जबकि सुप्रीम कोर्ट से उन्हें इस मामले क्लीनचिट दी गई थी। इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर को आपत्ति दर्ज की थी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन