Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Ramcharitmanas row: रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद की गाड़ी पर फेंकी गई काली स्याही, जमकर विरोध

News Desk / Sun, Feb 12, 2023


नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य बीते कई दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। पवित्र हिंदू धर्म ग्रंथ रामचरितमानस पर विवादित कमेंट करने को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य का चौतरफा विरोध हो रहा है। विपक्ष से लेकर साधु-संत उनके रामचरितमानस पर दिए विवादित बोल को लेकर रोष प्रकट कर रहे है। इतना ही नहीं सपा नेता के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा चुका है।  लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयान पर अभी भी कायम है। वहीं अभी उनके बयान को लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज एक बार फिर से स्वामी प्रसाद का जमकर विरोध किया गया है। दरअसल वाराणसी से सोनभद्र जाते समय टेंगरा मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता का जमकर विरोध किया और काले झंडे दिखाए। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर काली स्याही भी फेंकी। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा कार्यकर्ता स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी पर काले झंडे और काली स्याही फेंक रहे है। इस दौरान कार्यकर्ता उनके सामने जय श्रीराम के नारे भी लगाते है। वहीं बवाल को बढ़ता देख पुलिसकर्मी किसी तरह से प्रोटेस्ट कर रहे भाजपा कार्यकर्ता को वहां से हटाते है फिर स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को आगे जाने देते है।

विरोध करने वाले भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर काली स्याही और काला झंडा दिखाकर विरोध किया। स्वामी प्रसाद रामचरितमानस पर लगातार टिप्पणी कर रहे है अपनी राजनीति को चमकाने के लिए हमने आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता ने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य के चेहरे पर खौफ भी दिखा।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन