Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Nitish Vs RJD: नीतीश कुमार को अब आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने दी सीधी चुनौती, कहा- अगर हिम्मत है तो…

News Desk / Fri, Feb 17, 2023


पटना। बिहार के सीएम और जेडीयू के बड़े नेता नीतीश कुमार को एक तरफ पार्टी में उपेंद्र कुशवाहा की तरफ से चुनौती मिल रही है। वहीं, अब उनकी सरकार में सहयोगी आरजेडी के नेता भी नीतीश पर निशाना साध रहे हैं। इससे बिहार में महागठबंधन के आगे जारी रहने पर सवाल खड़े हो गए हैं। नीतीश को सहयोगी आरजेडी के नेता और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने ताजा चुनौती दी है। सुधाकर सिंह ने नीतीश के नाम खुली चिट्ठी लिखी है। आरजेडी नेता ने चिट्ठी में चुनौती के अंदाज में लिखा है कि अगर सीएम जनता का फैसला देखना चाहते हैं, तो किसी भी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं। सुधाकर सिंह ने नीतीश पर ईमानदार न होने का भी संगीन आरोप लगाया है।

sudhakar singh rjd

आरजेडी के नेता और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह।

सुधाकर सिंह ने नीतीश के नाम खुली चिट्ठी में लिखा है कि नीतीश कभी कर्तव्य और निष्ठा का पालन अपने सियासी जीवन में नहीं करते हैं। आरजेडी के पूर्व विधायक ने चिट्ठी में ये भी लिखा है कि नीतीश बताएं कि दूसरे और तीसरे कृषि रोडमैप के लागू होने के बाद बिहार में किसानों की आय में कितना इजाफा हुआ है? सुधाकर सिंह का कहना है कि नीतीश कुमार सरकार के नीतिगत फैसलों पर भी पुराना और घिसापिटा जवाब देकर निकल जाते हैं।

nitish kumar

सुधाकर सिंह ने इससे पहले भी कई बार नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। नीतीश के बारे में सुधाकर ने कहा था कि वो पिछले दरवाजे से आते हैं। वो अफसरों, गुंडों और भ्रष्टाचारियों के लिए सरकार चलाते हैं। सुधाकर सिंह ने ये भी कहा था कि नीतीश कुमार जैसे लोग चुनाव जीतकर नहीं आते। उन्होंने नीतीश पर राजनीति में प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग तक कर दी थी। नीतीश ने हालांकि कभी सुधाकर के आरोपों पर सीधे कुछ नहीं कहा। माना जा रहा है कि महागठबंधन बचाने के लिए इस बार भी वो हमले का जवाब नहीं देंगे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन