Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Cheetahs OF KUNO: दक्षिण अफ्रीका से भारत पहुंचे 12 और चीते, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे कूनो के बाड़ों में रिलीज

News Desk / Sat, Feb 18, 2023


ग्वालियर। दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते भारत आ चुके हैं। अब से थोड़ी देर पहले वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से चीतों को ग्वालियर एयरबेस पर लाया गया है। चीतों को अब हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क ले जाया जा रहा है। वहां सीएम शिवराज सिंह चौहान इन सभी चीतों को क्वॉरेंटीन वाले बाड़ों में रिलीज करेंगे। इन क्वॉरेंटीन बाड़ों में 12 चीते अगले 30 दिन तक रहेंगे। सबकुछ ठीक रहने के बाद चीतों को बड़े बाड़ों में शिफ्ट किया जाएगा। इससे पहले नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे। आज जिन चीतों को लाया गया है, उनमें 7 नर और 5 मादा हैं। पहले 5 मादा और 3 नर चीते कूनो लाए गए थे।

दक्षिण अफ्रीका से चीते लाने के लिए भारत से समझौता साल 2021 में हुआ था। इस समझौते के तहत अगले 10 साल तक हर साल 10 से 12 चीते भारत लाए जाएंगे। भारत में आखिरी एशियाई चीता 1948 में मारा गया था। तभी से भारत में फिर से चीतों को बसाने की कोशिश चल रही थी। भारत में चीतों को लाकर उनकी वंशवृद्धि कर जंगलों में छोड़े जाने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले सरकार ने ईरान से चीते लाने की कोशिश की थी। ईरान में चीतों की एशियाई प्रजाति ही पाई जाती है, लेकिन ईरान सरकार ने चीतों की संख्या काफी कम होने का हवाला देकर भारत की गुजारिश नहीं मानी थी।

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया है कि पहले लाए गए चीते भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। शिवराज ने चीतों को भारत में फिर बसाने की कोशिश के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने इससे पारिस्थितिकी तंत्र के मजबूत होने की बात कही है। इससे पहले पीएम मोदी ने 8 चीते कूनो नेशनल पार्क के बाड़ों में छोड़े थे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन