Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Chhattisgarh: दिल दहला देने वाली खबर, नशे में धुत शख्स ने नाबालिग लड़की पर किया धारदार हथियार से वार, ठुकराया था शादी का प्रस्ताव

News Desk / Sun, Feb 19, 2023


नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने सरेआम 15-16 साल की लड़की पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल अवस्था में लड़की को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने लड़की की हालत गंभीर बताई है। हालांकि, उपचार जारी है। उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे में धुत है। वो कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। वो जैसे ही होश में आएगा तो उससे इस पूरे मामले के बारे में पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की आरोपी ओंकार के घर और दुकान पर काम करती थी। लेकिन, कुछ माह बाद उसने काम छोड़ दिया था। जिसके बाद वो अपना बाकाय पैसा मांगने आरोपी ओंकार के घर पहुंची, तो वो नाराज हो गया और उसने नाबालिग लड़की को सरेराह हथियार से हमला कर दिया । हालांकि, इस पूरे मामले में दूसरा पहलू भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ओंकार नाबालिग लड़की को पसंद करता था और उससे शादी भी करना चाहता था। इतना ही नहीं, इससे पहले आरोपी ओंकार लड़की की मां से उसका हाथ मांगने भी गया था, लेकिन उसकी मां ने मना कर दिया था।

कहा था कि मेरी बेटी अभी बहुत छोटी है।  मैं उसकी शादी तुमसे नहीं करूवाउंगी। जिससे आरोपी नाराज हो गया। ऐसे में आरोपी ने लड़की को मारने का प्लान बना लिया। बता दें कि इस पूरे प्रकरण से जुड़ा वीडियो भी प्रकाश में आया है, जिमसें आरोपी सरेआम लड़की के बाल पकड़कर उस पर वार करता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल, पुलिस ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर दिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक ने भी बयान जारी कर कहा कि रायपुर में लड़की पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी में नशे में धुत है। ऐसे में उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि उससे पूछताछ की जा सकें।

उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी पूरे मामले को संज्ञान में  लेने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ये वीडियो छत्तीसगढ़ की बताई जा रही है। महिला को बुरी तरह घायल कर बाल पकड़कर सड़क पर खींच रहा है ये राक्षस। इतने लोग ये सब होता देख रहे हैं लेकिन कोई आगे बढ़कर मदद नहीं कर रहा। कहाँ है प्रशासन?? बहरहाल, ये तो रहा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष का ट्वीट, लेकिन अब पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले में आगामी दिनों में क्या कुछ कार्रवाई करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन