Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: PM Modi: ‘जब 2001 में भूकंप ने मचाई थी तबाही..’, तुर्किये से लौटे ऑपरेशन दोस्त की PM मोदी ने की तारीफ, किया उस घटना का जिक्र जब..!    

News Desk / Mon, Feb 20, 2023


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में जुटे एनडीआरएफ टीम को संबोधित किया। आज एनडीआरएफ की टीम तुर्किए और सीरिया से स्वदेश लौटी है। इस बीच हिंडन एयरपोर्ट पर बचाव दलों के सभी कर्मियों का स्वागत किया गया। इस दौरान मौके पर एनडीआरएफ के डीजी भी मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी ने भी तुर्किए और सीरिया से आए एनडीआरएफ बचाव कर्मियों का दिल खोलकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ टीम हो, या सेना हो, या बेजुबान डॉग स्क्वॉड हो, सभी ने तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान लोगों को बचाने की दिशा में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। विश्व  गवाह रहा है कि जब कभी किसी देश पर कोई विपदा आती है, तो भारत मदद के लिए सबसे आगे खड़ा रहता है। हमने वासुदेव कुटुंबकम को बखूबी चरितार्थ किया है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हम विश्व को परिवार मानते हैं और जब कभी –भी किसी पर कोई विपदा आती है, तो मदद के लिए सबसे आगे खड़े रहते हैं।

विश्व में कहीं भी कोई विपदा आती है, तो भारत की ओर से सबसे पहले प्रतिक्रिया दी जाती है। भारत हमेशा से ही दूसरे के हितों को सर्वोपरि रखता हुआ आया है। दूसरों की मदद करना हमेशा से ही महान कामों में से एक रहा और इस काम में भारत हमेशा से ही आगे रहा है। बता दें कि सीरिया और ईराक में आए भूकंप में प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए ऑपरेशन दोस्त के नाम से एक अभियान का आगाज किया था। इस अभियान के तहत भारत की तरफ से सैकड़ों एनडीआरएफ कर्मियों को सीरिया और ईराक भेजा गया था। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान एनडीआरएफ कर्मियों ने 30 हजार से भी अधिक लोगों की जान बचाई है। इसे बीच पीएम मोदी ने 2001 में आए गुजरात भूकंप का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने साल 2001 में आए भूकंप के दौरान प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। आइए, आगे आपको उस प्रसंग के बारे में विस्तार से बताते हैं, जिसका जिक्र पीएम मोदी ने एनडीआरएफ को संबोधित करने के क्रम में किया।

जब 2001 में आया था गुजरात में भूकंप…!

आपको बता दें कि गुजरात में विनाशकारी भूकंप आया था। जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप की जद में आकर लाखों घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। उस वक्त भूकंप का केंद्र कच्छा था। इस विनाशकारी भूकंप ने कई लोगों की जिंदगी तबाह कर दी थी। राहत एवं बचाव कार्य में खुद पीएम मोदी ने भी हिस्सा लिया था। आज इसी घटना का जिक्र पीएम मोदी ने एनडीआरएफ कर्मियों के बीच में किया। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जो कि अभी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बनी हुई है।

लोग इस पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रही है। अब ऐसे में बतौर पाठक आपका इस पूरे मसले पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए।   न्यूज रूम पोस्ट.कॉम


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन