Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: J&K : बड़ा खुलासा! पुलवामा की तरह एक और हमले की फिराक में थे PAK आतंकी, सेना ने ऐसे किए थे ढेर

News Desk / Sat, Feb 25, 2023


नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क रहने लगी हैं। जब यह हमला फरवरी 2019 में हुआ था तब पूरा देश हिल गया था। एक किताब के मुताबिक मुख्य पुलवामा हमले के 10 दिनों के भीतर, भारतीय सुरक्षा बलों ने दो पाकिस्तानियों सहित तीन आतंकवादियों को मार कर एक और इसी तरह का आत्मघाती हमला टाल दिया था। पूर्व चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने अपनी किताब में इसका खुलासा किया है। उन्होंने अपनी किताब ‘कितने गाजी आए, कितने गाजी गए’ में बताया कि कैसे पाकिस्तानी आतंकी पुलवामा हमले के 10 दिनों के भीतर एक और उसी तरह के हमले की साजिश रचने में जुटे हुए थे।

आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बारे में लिखी पुस्तक में, ढिल्लों लिखते हैं कि बहुत से लोग ऐसे आत्मघाती हमले के बारे में नहीं जानते हैं, जिसकी योजना फरवरी 2019 में ही बनाई गई थी। एक संभावित आत्मघाती हमलावर आतंकवादी ने अपने इरादों को बताने के लिए एक वीडियो बनाया था। वीडियो में उसने विस्फोटक और अन्य हथियार दिखाए थे। मुख्य हमला 14 फरवरी, 2019 को हुआ था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवानों की जान चली गई थी। एक आत्मघाती हमलावर ने अपने वाहन को सीआरपीएफ के काफिले की बस से टकरा दिया था जिसमें 40 कर्मियों की जान चली गई थी और कई अन्य जख्मी हुए थे।


गौरतलब है कि पाकिस्तानी आतंकी इसी हमले के 10 दिनों के भीतर ऐसे ही एक और हमले की योजना बना रहे थे। ढिल्लों लिखते हैं, “हालांकि, जैसे ही खुफिया और अन्य एजेंसियों को इस ऑपरेशन की योजनाओं के बारे में पता चला वैसे ही सभी उस आतंकी मॉड्यूल को बेअसर करने के लिए निकल पड़े। इसी के चलते वक्त रहते दूसरा हमला टाला जा सका।”


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन