Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Manish Sisodia: सीबीआई पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया बोले- जेल जाने की परवाह नहीं, सीएम केजरीवाल ने की ईश्वर से ये प्रार्थना

News Desk / Sat, Feb 25, 2023


नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज कथित शराब घोटाला मामले में सीबीआई के सामने पूछताछ के लिए पेश होना है। सीबीआई दफ्तर जाने से पहले मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ये भी लिखा है कि जेल जाने से भी उनको परवाह नहीं है। सिसोदिया ने कहा है कि जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने लिखा है कि लाखों बच्चों का प्यार और करोड़ों भारतीयों का आशीर्वाद उनके साथ है। मनीष सिसोदिया ने भगत सिंह का नाम लिया है और कहा है कि देश के लिए भगत सिंह भी फांसी पड़ चढ़े थे। झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना छोटी चीज है।

मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट पर उनके बॉस और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का भी रिएक्शन आया है। केजरीवाल ने सिसोदिया के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा है कि मनीष के साथ भगवान हैं। लाखों बच्चों और उनके माता-पिता की दुआएं हैं। केजरीवाल ने लिखा है कि जेल जाना गलत नहीं, ये भूषण यानी सम्मान की बात है। उन्होंने आगे ये लिखा है कि प्रभु से कामना है कि मनीष जल्द जेल से लौटें। कुल मिलाकर मनीष सिसोदिया और केजरीवाल, दोनों को ही लग रहा है कि सीबीआई आज गिरफ्तारी कर सकती है।

बता दें कि सीबीआई ने आरोप लगाया है कि नई शराब नीति की वजह से बेचने वालों को फायदा और दिल्ली सरकार को 400 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। कथित शराब घोटाले में सीबीआई पहले भी मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर चुकी है। सिसोदिया के घर पर भी सीबीआई ने छापा मारा था। उनके बैंक लॉकर भी खंगाले थे। मनीष सिसोदिया लगातार कहते रहे हैं कि सीबीआई को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। हालांकि, सीबीआई ने भी कहा था कि उसने शराब घोटाले में किसी को भी क्लीनचिट नहीं दी है। मनीष सिसोदिया को कुछ दिन पहले भी पूछताछ के लिए सीबीआई ने तलब किया था। तब सिसोदिया ने बजट की तैयारी की बात कहकर मोहलत मांगी थी।

cbi and manish sisodia


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन