Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Asaduddin Owaisi: ‘बीजेपी और मोदी सरकार ने गोरक्षकों के नाम पर आतंकी पैदा किए’, असदुद्दीन ओवैसी के बिगड़े बोल

News Desk / Sun, Feb 26, 2023


मुंबई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम का कार्ड खेला। इस कार्ड को खेलते वक्त उनके बोल भी बिगड़े। मुंबई में रविवार को एक जनसभा में ओवैसी ने कहा कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी की सरकार ने गौरक्षकों के नाम पर आतंकवादियों को पैदा किया है। ये लोग जिनके सिर पर टोपी और चेहरे पर दाढ़ी दिखती है, उनको मारते-पीटते और बेइज्जत करते हैं। ओवैसी ने कहा कि जो लोग हमारा गला काटना चाहते हैं वे वक्त और जगह बताएं। हम गला कटाएंगे, तो शहीद कहलाएंगे न कि मरा हुआ कहलाए जाएंगे।

asaduddin owaisi 1

ओवैसी ने जनसभा में कांग्रेस और शिवसेना को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान से जुनैद और नासिर को ले जाकर हरियाणा में मार दिया जाता है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। अगर सरकारी तंत्र सक्रिय होता, तो दोनों को राजस्थान का बॉर्डर पार नहीं कराया जा सकता था। उन्होंने इस्लाम के बारे में बाबा रामदेव के बयान का भी उदाहरण दिया। ओवैसी ने कहा कि रामदेव ने राजस्थान जाकर बयान दिया और चले गए। वहां की कांग्रेस सरकार ने किसी तरह की एफआईआर बाबा रामदेव करने की जहमत नहीं उठाई। ओवैसी ने इसके अलावा और भी निशाना साधा।

asaduddin owaisi 2

असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस के साथ ही उद्धव ठाकरे को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हमें वोट काटने वाला कहा जाता है, लेकिन जिन उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र असेंबली में खुद खड़े होकर एलान किया कि उनकी पार्टी के लोगों ने बाबरी मस्जिद गिराई है, उनके साथ आखिर कांग्रेस क्यों आई। उन्होंने उद्धव ठाकरे के उस बयान पर भी निशाना साधा कि वो सेकुलर हैं। ओवैसी ने इसके अलावा जनसभा में कई और बातें भी कहीं। बता दें कि ओवैसी लगातार हिंदू-मुस्लिम एजेंडा पर सियासत करते हैं। उनके हर बयान में इस तरह की बातें होती हैं।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन