Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Lalu Yadav In Dock: जमीन लेकर रेलवे की नौकरी देने के घोटाले में लालू यादव, पत्नी राबड़ी और बेटी मीसा मुश्किल में, कोर्ट ने दिया ये आदेश

News Desk / Mon, Feb 27, 2023


नई दिल्ली। बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव, उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती की मुश्किल बढ़ती जा रही है। जमीन लेकर नौकरी देने के आरोप में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 मार्च को लालू, राबड़ी और मीसा समेत इस मामले के सभी आरोपियों को पेश होने के लिए समन जारी किया है। सीबीआई के विशेष कोर्ट ने इस मामले में जांच एजेंसी की तरफ से दाखिल चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए सोमवार को सभी आरोपियों को समन जारी किया है। आरोप ये है कि जब लालू यादव रेल मंत्री थे, तब लोगों से उनकी जमीन अपने नाम लिखवाकर नौकरी दी गई। इसे आम तौर पर आईआरसीटीसी घोटाला के नाम से जाना जाता है।

lalu yadav 1

इस मामले में लालू, राबड़ी और मीसा समेत 14 आरोपी हैं। लालू यादव साल 2004 से 2009 तक यूपीए की पहली सरकार के दौरान रेल मंत्री थे। नौकरी देने के बदले जमीन लेने का मामला उसी दौर का है। आरोप है कि लालू ने राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी जमीन ली। सीबीआई के मुताबिक ये सारा खेल रेलवे के कुछ अफसरों के साथ साठगांठ कर खेला गया। सीबीआई ने चार्जशीट में बताया है कि लालू परिवार के नाम पर पटना में ही 1 लाख वर्ग फुट जमीन इस तरह ली गई।

CBI

सीबीआई की चार्जशीट कहती है कि लालू यादव ने रेलवे के विभिन्न जोन में ग्रुप डी के पदों पर जमीन लेकर नौकरी दी। पटना में रहने वाले कई लोगों ने खुद या परिवार के नाम की जमीन एक निजी कंपनी के पक्ष में अपनी जमीन दी। ये कंपनी लालू यादव और उनके परिवार की तरफ से नियंत्रित होती थी। रेलवे में ये सारी भर्तियां मुंबई, कोलकाता, जयपुर, जबलपुर और हाजीपुर में हुई। इसके लिए भर्ती का कोई विज्ञापन वगैरा जारी भी नहीं किया गया था।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन