Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या में माफिया अतीक अहमद के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित, मुस्लिम हॉस्टल में रची गई साजिश

News Desk / Mon, Feb 27, 2023


प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में उमेश पाल की सनसनीखेज हत्या के मामले में साजिश की परतें एक-एक कर उतर रही हैं। प्रयागराज पुलिस ने हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक के बेटे असद पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं, उमेश हत्याकांड में शामिल कार के मालिक नफीस को गिरफ्तार किया है। नफीस के बारे में बताया जा रहा है कि वो माफिया अतीक अहमद का गुर्गा है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के मुताबिक उमेश पाल की हत्या की साजिश इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के मुस्लिम हॉस्टल में रची गई। हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को अरबाज नाम के एक 50 हजारी बदमाश को मार गिराया जबकि, सदाकत नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था।

umesh pal murder case

उमेश पाल पर गोलियां बरसाते हत्यारे का सीसीटीवी फुटेज।

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक मुस्लिम हॉस्टल में सदाकत के कमरे में ही हत्या की साजिश रची गई। सदाकत ने पुलिस को कुछ और जानकारियां दी हैं। जिनकी तस्दीक पुलिस कर रही है। जानकारी ये भी मिली है कि इस हमले में गुड्डू मुस्लिम नाम का अतीक गैंग का बदमाश शामिल रहा है। वो बम फेंक रहा था। गुड्डू मुस्लिम लखनऊ में भी कई घटनाओं में शामिल रहा है। बिहार की पुलिस ने भी उसे एक बार गिरफ्तार किया था। इस बीच, सूत्रों के मुताबिक अब प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ की नजरें बरेली जेल की ओर भी घूमी हैं। इस जेल में माफिया अतीक अहमद का भाई अशरफ कैद है। पुलिस ये जांच रही है कि हत्याकांड से पहले कौन-कौन अशरफ से मिलने आया था। अशरफ से मुलाकात करने वाले सभी लोगों को पुलिस अपने रडार पर लेकर जांच करेगी।

उमेश पाल की हत्या में पुलिस अतीक अहमद और अशरफ का हाथ होने की बात अब तक मानकर चल रही है। हालांकि, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजी चिट्ठी में इससे साफ इनकार किया है। बता दें कि उमेश पाल को बीते शुक्रवार बदमाशों ने गोली और बमों से हमला कर मार दिया था। हमले में उमेश पाल के एक गनर संदीप निषाद की भी जान चली गई थी। वहीं, दूसरा गनर राघवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ। राघवेंद्र को प्रयागराज से लखनऊ लाकर एसजीपीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए 10 टीमें बना रखी हैं।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन