Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Controversy: जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी का एक और विवादित बयान, बोले- बुलडोजर लेकर पागलों की तरह हमारी मस्जिदों को…

News Desk / Wed, Mar 1, 2023


कटिहार। बिहार में जेडीयू के नेता गुलाम रसूल बलियावी पिछले काफी दिनों से अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं। अब इन्हीं गुलाम रसूल बलियावी ने एक और विवादित बयान दिया है। बलियावी ने बुधवार को बिहार के कटिहार में एक जनसभा में कहा कि सत्ता में बैठे लोग बुलडोजर लेकर हमारी मस्जिदों को तलाश रहे हैं। बलियावी ने ये भी कहा कि मस्जिदों को जकात यानी दान से बनाया गया है। मस्जिदों के लिए जमीन हमारे बाप-दादाओं ने दी है। जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने जनसभा में उलेमाओं से भी होश में आने को कहा।

ghulam rasool baliyavi 2

बलियावी ने उलेमाओं के लिए कहा कि अगर वे अभी होश में नहीं आए, तो लाशें रहेंगी, लेकिन कफन ओढ़ाने वाला कोई नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि मस्जिदों और मदरसों को हमने हाथ फैलाकर बनाया है। हुकूमत की मदद से इन्हें नहीं बनाया गया है। बलियावी ये भी बोले कि आज कागज ढूंढा जा रहा है। बलियावी के इस बयान से सियासत के एक बार फिर गरमाने के आसार हैं। बलियावी इससे पहले नूपुर शर्मा, सेना और बाबा रामदेव के बारे में भी विवादित बयान देकर चर्चा में आ चुके हैं। फिलहाल सुनिए गुलाम रसूल बलियावी का ताजा विवादित बयान।

बलियावी ने पिछले दिनों कहा था कि पाकिस्तान से टकराने के लिए सेना में 30 फीसदी मुसलमानों की भर्ती की जानी चाहिए। नूपुर शर्मा के बारे में उन्होंने कहा था कि अगर हमारे रसूल (पैगंबर मोहम्मद) की इज्जत पर हाथ डालोगे, तो अभी हम कर्बला के मैदान में इकट्ठा हुए हैं। उनकी इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे। बाबा रामदेव के बारे में गुलाम रसूल बलियावी ने कहा था कि वो सीआईए के एजेंट हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में जेडीयू नेता बलियावी बोले थे कि उनका लश्कर-ए-तैयबा या जैश-ए-मोहम्मद से संबंध है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन