Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Video: ‘अगर किसी ने मस्जिद के पास…’, होली से पहले अमन कमेटी की बैठक में इमाम का भड़काऊ बयान, पुलिस ने दर्ज किया केस

News Desk / Sat, Mar 4, 2023


नई दिल्ली। संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों के आधार पर भारत में रह रहे हर नागरिक को अपने धर्म से संबंधित त्योहारों को मानने की पूरी आजादी प्रदान की गई है, लेकिन अब कुछ अपने उलजुलूल बयानों के जरिए इस आजादी पर कुठाराघात करने पर आमादा हो चुके हैं। अगर समय रहते ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो मुमकिन है कि आगामी दिनों में यह स्थिति हमारे समाज के तानेबाने को बिगाड़ कर रख सकती है। अब आप इतना सबकुछ पढ़ने के बाद आप मन ही मन सोच रहे होंगे कि आखिर माजरा क्या है कि आप ऐसी भूमिकाएं बनाए जा रहे हैं। जरा कुछ खुलकर भी कुछ बताएंगे, तो चलिए अब हम आपको सबकुछ तफसील से बताते हैं।

दरअसल, खबर है कि उत्तर प्रदेश के बिलारी शहर में होली से पूर्व आलाधिकारियों की मौजूदगी में अमन कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में सरकारी से लेकर धार्मिक अगुवे शामिल हुए। बैठक का मुख्य मकसद होली के पूर्व में शांति-व्यवस्था को बनाए रखना था, क्योंकि आमतौर पर कुछ लोग होली और दीवाली जैसे मौके पर शांति को भंग करने की कोशिश में लगे रहते हैं, लिहाजा ऐसी कोशिशों को नाकाम करने के लिए यह बैठक की गई। जिसमें धार्मिक अगुवों सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए, लेकिन इस बीच बिलारी शहर के इमाम ने होली के संदर्भ में भड़काऊ टिप्पणी कर दी थी। आइए, आपको बताते हैं कि इमाम ने क्या कुछ कहा है।

आपको बता दें कि इमाम ने बैठक के दौरान कहा कि हमें होली खेलने पर मजबूर ना करें और ना ही किसी तरह की कोई शरारत करें। ऐसा ना हो कि बिलारी में कोई हंगामा हो जाए। दो दफा ये बात हो चुकी है। क्षति सबमें होती है। हिंदुओं में भी मुस्लिमों में भी और अगर अब की बार हुआ, तो सब में होगा। हिंदुओं में भी और मुस्लिमों में भी। ऐसे में झगड़ा होगा। पहले चेतावनी दे रहा हूं। लिहाजा प्रशासन को सतर्क होना है और जो टीमें बनाई गई हैं, उन्हें हिदायत यह है कि जो भी वहां से गुजरे, उसकी मूवी बनाई जाए। शराब में हो, किसी भी स्थिति में हो वो, उसके खिलाफ चलान जरूर होना चाहिए।

मैं उसको नहीं बख्शूंगा। शराब पीओ, घर में रहो, सीधे-सीधे निकलो या अगर मस्जिद या किसी दुकान पर हमला किया गया, तो उसके मूवी बना लीजिए। आइए, आगे हम आपको इमाम के बयान से जुड़ा वीडियो दिखाते हैं। बता दें कि इमान के भड़काऊ बयान के मद्देनजर पुलिस ने एसएसपी हेमराज मीणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इमाम के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आलाधिकारियों ने इमाम के बयान को संज्ञान में लेने के बाद केस दर्ज कर लिया है। अब ऐसे में उसके खिलाफ आगामी दिनों में क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन