Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: CM Shivraj: अपने जन्मदिन के मौके पर सीएम शिवराज ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात, शुरू की ये खास योजना, जानें इसकी खूबियां

News Desk / Sun, Mar 5, 2023


नई दिल्ली। बेटियों के बीच मामा के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने जम्मदिन के मौके पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बेटियों के हित के लिए ‘मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना’ की शुरुआत की है। बता दें कि भोपाल के जूबंरी मैदान में एक कार्यक्रम के दौरान एक लाख महिलाओं की मौजूदगी में सीएम शिवराज ने इस योजना का आगाज किया है। इस योजना का मुख्य ध्येय महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त करना है। वहीं, इसके इतर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक गीत और लघु फिल्म का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने एक ब्रोशर का भी विमोचन किया। आइए, आगे जानते हैं कि आखिर यह योजना कैसे महिलाओं को हित पहुंचाने की दिशा में कारगर साबित हो सकती है।

दरअसल, इस योजना के तहत प्रदेश की 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की आयु की महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए अतरिक्त दिए जाएंगे। इस योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को 15 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन करना होगा। जिसके बाद शासन की तरफ से सभी आवेदनकर्ताओं की पृष्ठभूमि की पड़ताल की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि आवदेनकर्ता योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं या नहीं। अगर आवेदनकर्ता योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगे, तो शासन की तरफ से आगे की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा अंतिम आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख 1 से 15 मई तक निर्धारित की गई है। वहीं, आपत्तियों का निराकरण 16 से 30 मई तक किया जायेगा। पात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची 31 मई को जारी होगी। लाड़ली बहनों के खातों में 10 जून से राशि का अंतरण प्रारंभ होगा। प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे जमा होंगे। इसके अलावा जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पौधारोपण भी किया है।

इस संदर्भ में उन्होंने ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए, जनता के कल्याण के लिए, दरिद्र नारायण की सेवा के लिए, एक समृद्ध एवं विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए… राजनीति मेरे लिए प्रोफेशन नहीं मिशन है! जनता के जीवन में आनंद और प्रसन्नता किस तरह आए, इसका प्रयास निरंतर चल रहा है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दूसरा ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा है कि जन्मदिन मेरे लिए संकल्प दिवस भी है और मैंने प्रदेश से अपील की थी कि जन्मदिन भी काम करके ही मनाया जाना चाहिए। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि आज मेरे जन्मदिन के दिन मैंने सीएम हाउस परिवार के सभी भाई बहनों के साथ, जो अनेकों वर्षों से दिन-रात मेरे साथ रहते हैं, यह वृक्षारोपण किया है। बहरहाल, बतौर पाठक आपका मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई इस स्कीम पर क्या कुछ कहना है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन